back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Toll New Plan: टोल का टेंशन होगा खत्म, जानें क्या होगा नया सिस्टम? नितिन गडकरी ने बताया पूरा प्लान

Toll Tax: चुनावी माहौल के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने बड़ा ऐलान किया है। मंत्री नितिन गडकरी के अनुसार सरकार बहुत जल्द टोल सिस्टम आने वाली है।

नई दिल्ली, रफ्तार। वाहन सवारों को बहुत जल्द टोल के टेंशन से राहत मिलने वाली है। सरकार जल्द ही टोल को खत्म करने वाली है। इसको लेकर प्लान तैयार किया जा रहा है। टोल की जगह नया सिस्टम काम करेगा। इस संबंध में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने जानकारी दी है। गडकरी ने यह जानकारी माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर दी है।

सेटेलाइट पर आधारित होगा नया टोल कलेक्शन सिस्टम

मंत्री के मुताबिक नया Toll कलेक्शन सिस्टम सेटेलाइट आधारित होगा। इसे जल्द शुरू किया जाएगा। वैसे, इसकी शुरुआत को लेकर कोई डेडलाइन नहीं तय की गई है। नए सिस्टम के तहत वाहन सवार हाईवे पर जितने किलोमीटर का सफर तय करेंगे, उनसे उतना टोल टैक्स वसूला जाएगा। यह टोल टैक्स उनके बैंक अकाउंट से ऑटोमैटिक कट जाएगा।

टोला प्लाजा पर लगने वाला समय कम करना मकसद

नितिन गडकरी ने दिसंबर की शुरुआत में कहा था कि नेशनल हाईव अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) का उद्दश्य मार्च 2024 तक न्यू सिस्टम पेश करना है। इसकी मदद से टोल प्लाजा पर लगने वाले समय को कम किया जाएगा। अभी टोल पेमेंट के लिए FASTag सिस्टम है। यह इलेक्ट्रोनिक टोल कलेक्शन सिस्टम था, जो ऑटोमैटिक टोल प्लाजा पर टैक्स की पेमेंट करता है। इसके जरिए टोल प्लाजा पर वेटिंग टाइम घटकर औसतन 47 सेकेंड पर आ गया है। इससे पहले औसतन 714 सेकेंड पर था।

Fastag इलेक्ट्रोनिक टोल कलेक्शन सिस्टम

दरअसल, Fastag इलेक्ट्रोनिक टोल कलेक्शन सिस्टम है। इसमें Radio Frequency Identification (RFID) टेक्नोलॉजी होती है। इसके जरिए टोल प्लाजा पर ऑटोमैटिक टोल पेमेंट होता है। यह कार या अन्य व्हीकल की विंड स्क्रीन पर लगाया जाता है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

हिमाचल प्रदेश में एंट्री फीस ढाई गुना बढ़ी: शिमला जाने वालों को देना होगा ज्यादा पैसा, जानिए कितनी बढ़ी फीस?

 नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में प्रवेश करने वाले बाहरी राज्यों के वाहनों की एंट्री फीस में बड़ी बढ़ोतरी की...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026: DC vs LSG क्लैश से पहले जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, किसका पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi Capitals और Lucknow Super Giants...

बिहार में बदल गए बिजली बिल के नियम, अब समय के हिसाब से देना होगा पैसा; जानिए क्या है ये नया सिस्टम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Sonam Kapoor के दूसरे बेटे की पहली तस्वीर हुईं वायरल, फैंस बरसा रहे हैं प्यार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...

Stock Market Today: आज शेयर बाजार में जोरदार तेजी, Sensex 1876 अंक उछला; Nifty 22,899 के पार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल, बुधवार को भारतीय शेयर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵