back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

द ओवल टेस्ट (लंच रिपोर्ट) : हसीब, बर्न्‍स के अर्धशतक, इंग्लैंड ने बनाए 2/131

लंदन, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। सलामी बल्लेबाजों हसीब हमीद (नाबाद 62) और रोरी बर्न्स (50) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर इंग्लैंड ने यहां द ओवल में भारत के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन लंच ब्रेक तक दूसरी पारी में दो विकेट पर 131 रन बनाए। उसे अभी जीत के लिए और 237 रन बनाने हैं। लंच ब्रेक तक हमीद 187 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 62 रन और कप्तान जोए रूट 14 गेंदों पर आठ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर को अबतक एक विकेट मिला है। इससे पहले, इंग्लैंड ने आज बिना विकेट खोए 77 रन से आगे खेलना शुरू किया और बर्न्स 108 गेंदों में दौ चौकों की मदद से 31 और हमीद ने 85 गेंदों में छह चौकों की मदद से 42 रन से पारी आगे बढ़ाई। दोनों बल्लेबाजों ने सधी हुई पारियां खेल पहले विकेट के लिए 100 रन जोड़े। हालांकि, शार्दुल ने बर्न्स को ऋषभ पंत के हाथों कैच कराकर भारत को पहली सफलता दिलाई। बर्न्स ने 125 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 50 रन बनाए। इसके कुछ देर बाद डेविड मलान (5) रनआउट हो गए। –आईएएनएस एसकेबी

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵