back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टेटे : मनिका और सात्यिान की जोड़ी ने जीता डब्ल्यूटीटी कंटेंडर मिक्सड युगल का खिताब

बुदापेस्ट, 20 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और जी. सात्यिान की जोड़ी ने यहां हुए डब्ल्यूटीटी कंटेंडर इवेंट में शुक्रवार को मिक्सड युगल का खिताब जीत लिया। मनिका और सात्यिान की जोड़ी ने टॉप सीड हंगरी की नांदोर एक्सेकी और डोरा मदरास्ज की जोड़ी को 11-9, 9-11, 12-10,11-6 से हराया। इसी के साथ यह दोनों पहले भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी बने जिन्होंने डब्ल्यूटीटी कंटेंडर का खिताब जीता है। फाइनल में भारतीय जोड़ी ने जल्द ही 1-0 की बढ़त ली। दूसरे गेम में मनिका और सात्यिान 4-7 से पिछड़ गए। इसके बाद इन्होंने वापसी करते हुए स्कोर 8-8 किया। लेकिन दो गलतियां करने की वजह से उनकी विपक्षी टीम ने दूसरा गेम जीता। तीसरे गेम में मनिका और सात्यिान ने 9-7 की लीड ली और फिर गेम को 12-10 से जीता। इन दोनों की जोड़ी ने चौथे गेम में हंगरी की जोड़ी को गलतियां करने पर मजबूर किया और 11-6 से यह गेम जीता। ऑस्ट्रेलिया में 2018 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में मिक्सड युगल इवेंट में कांस्य पदक जीतने के बाद यह पहली बार था जब मनिका और सात्यिान साथ में खेल रहे थे। –आईएएनएस एसकेबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...