हाले (जर्मनी), 20 जून (आईएएनएस)। विश्व के नंबर-2 खिलाड़ी रूस के डेनिल मेदवेदेव ने क्वालीफायर निकोलज बासिलेशविली को 6-1, 3-6, 6-3 से हराकर यहां जारी नोवेंटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया। रूबलेव पहली बार किसी एटीपी टूर ग्रासरूट के फाइनल में पहुंचे हैं। चौथी सीड रूबले ने एक घंटे और 51 मिनट तक चले मुकाबले में जीत अपने नाम करके फाइनल में जगह बनाई, जहां अब खिताब के लिए उसका सामना फ्रांस के यूगो हम्बर्ट से होगा। हम्बर्ट ने एक अन्य पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फेलिक्स एगर एलियासीम को 6-4, 3-6, 7-6(5) से मात दी। रूबलेव का हम्बर्ट के खिलाफ एटीपी 500 लेवल के फाइनल में 4-1 का रिकॉर्ड है। हम्बर्ट ने अब तक केवल एक बार 2020 में सेंट पीटसबर्ग ओपन में रूबलेव को हराया है। –आईएएनएस ईजेडए/आरजेएस




