back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टेनिस : ओसाका, बार्टी और केरबेर सिनसिनाटी के तीसरे दौर में

सिनसिनाटी , 19 अगस्त (आईएएनएस)। दूसरी वरियता प्राप्त जपान की नाओमी ओसाका ने अमेरिका के कोको गॉफ को 4-6, 6-3, 6-4 से हरा कर यहां चल रहे सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे राउंड में जगह बना ली है। इस बीच, महिला में वल्र्ड नंबर 1 ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी भी ग्रेट ब्रिटेन की हीथर वॉटसन के खिलाफ 6-4, 7-6 (3) की जीत के साथ तीसरे दौर में पहुंच गई, जबकि गत चैंपियन बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका ने एलिसन रिस्के को 6-2, 7-5 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। तीसरी वरीयता प्राप्त बेलारूस की अरिना सबलेंका को स्पेन की पाउला बाडोसा के हाथों राउंड-32 के मुकाबले में 5-7, 6-2, 7-6 (4) से हार का सामना करना पड़ा। जर्मनी की पूर्व विश्व नंबर 1 एंजेलिक केरबेर ने राउंड ऑफ 16 में एलिना स्वितोलिना को 7-5, 2-6, 6- से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। दूसरे दौर के मैचों में, चेक गणराज्य की करोलिना प्लिस्कोवा ने कजाकिस्तान की यूलिया पुतिनत्सेवा को 6-2, 6-2 से हराया। बेलिंडा बेनसिच ने अमेरिका की शेल्बी रोजर्स को 7-6(1), 6-1 से हराया। ट्यूनीशिया के ओन्स जेबेउर ने छठी वरीयता प्राप्त पोलैंड की इगा स्विएटेक को 6-3, 6-3 से हराया, जबकि स्पेन की गारबाइन मुगुरुजा ने फ्रांस की कैरोलिना गार्सिया को 6-4, 6-3 से हराया। –आईएएनएस रौशन/एसकेबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

Purple Cap Winners: गेंदबाजों की बादशाहत का प्रतीक, जानिए किन भारतीयों ने मचाया धमाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जहां...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵