back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टेनिस : फेडरर को एंडुजर के हाथों जेनेवा ओपन में मिली हार

जेनेवा, 19 मई (आईएएनएस)। विश्व के नंबर-8 टेनिस खिलाड़ी स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर को विश्व रैंकिंग में 75वें स्थान पर मौजूद स्पेन के पाब्लो एंडुजर के हाथों जेनेवा ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा। एंडुजर ने फेडरर को 6-4, 4-6, 6-4 से हराया। इसके साथ ही उन्होंने स्विस जमीन पर फेडरर के 32 मैचों के विजयी अभियान को रोक दिया। फेडरर की अक्टूबर 2013 के बाद स्विटजरलैंड में यह पहली हार है। उन्हें उस वक्त स्विस इंडोर के बासेल के फाइनल मुकाबले में अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो से हार का सामना करना पड़ा था। एंडुजर का अगले दौरे में सामना स्विटजरलैंड के डॉमिनिक स्टेफन और हंगरी के मार्टन फुकसोविक्स के बीच मुकाबले के विजेता खिलाड़ी से होगा। फेडरर इस साल मार्च में हुए कतर एक्सोनमोबिल ओपन में क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मिली हार के बाद से अपने पहले टूर्नामेंट में खेलने उतरे थे। –आईएएनएस एसकेबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

बेटी के वीडियो बनाने से नाराज था पिता, तो अपनी ही बेटी के गोली मार दी, आरोपी पिता दीपक यादव को पुलिस रिमांंड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुग्राम में रहने वाली 25 वर्षीय टेनिस प्लेयर राधिका यादव के मर्डर केस में एक नया खुलासा, उसके पिता दीपक यादव...
spot_img

Latest Stories

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...