नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल का सीन करीब-करीब क्लियर हो चुका है। यह टूर्नामेंट 29 जून को समाप्त हो जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलनी है। 6 जुलाई से 14 जुलाई के बीच खेली जाने वाली 5 मैचों की इस सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा आज टीम इंडिया का ऐलान किया जा सकता है। चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर इस सीरीज के लिए नए खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं।
बेंगलुरु अकादमी में दी जा रही ट्रेनिंग
आईपीएल (IPL 2024) में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कुछ युवा खिलाड़ी बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में हैं। उन्हें इस सीरीज के लिए तैयार किया जा रहा है। दरअसल, कुछ समय पहले एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया था कि श्रेयस इस समय एनसीए में नहीं हैं। एनसीए में अधिकांश वे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने IPL में अच्छा खेला था और जिम्बाब्वे के खिलाफ खेल सकते हैं।
इन्हें मिल सकता है मौका
इस सीरीज के लिए जिन खिलाड़ियों का नाम चयन के लिए आगे चल रहा, उनमें अभिषेक शर्मा, रियान पराग, मयंक यादव, हर्षित राणा, नीतीश रेड्डी, विजय कुमार विशाख, यश दयाल शामिल हैं।
इन सीनियर खिलाड़ियों को दिया जा सकता है आराम
टी-20 वर्ल्ड कप की मुख्य टीम में जगह न पाने वाले शुभमन गिल और गेंदबाज आवेश खान को चयनकर्ता मौका दे सकते हैं। दूसरी ओर हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव को आराम दिया जा सकता है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





