back to top
40.1 C
New Delhi
Thursday, May 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अफगानिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए Team India का ऐलान, KL Rahul बने उपकप्तान

BCCI ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। शुभमन गिल कप्तान होंगे, जबकि KL Rahul को बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। BCCI ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली एकमात्र टेस्ट और ODI सीरीज के लिए Team India का ऐलान कर दिया है। चयन समिति ने टीम में कई बड़े बदलाव किए हैं। शुभमन गिल को टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि अनुभवी बल्लेबाज KL Rahul को उपकप्तान बनाया गया है।

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत से टेस्ट उपकप्तानी वापस ले ली गई है। वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते आराम दिया गया है। चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने बताया कि लगातार क्रिकेट को देखते हुए कुछ वरिष्ठ खिलाड़ियों को ब्रेक देना जरूरी था।

टेस्ट टीम में युवा खिलाड़ियों को भी मौका मिला है। पंजाब के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार और स्पिन ऑलराउंडर मानव सुथार को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा ध्रुव जुरेल, साई सुदर्शन और हर्ष दुबे जैसे युवा खिलाड़ी भी स्क्वॉड का हिस्सा हैं।

भारत की टेस्ट टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे और ध्रुव जुरेल।

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, नितीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे।

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत को 6 जून से एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है। इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की ODI सीरीज भी होगी। इस सीरीज को 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 के बाद 3 टीमों में कप्तानी पर संकट! ऋषभ पंत के साथ अजिंक्य रहाणे और अक्षर पटेल पर भी खतरा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 खत्म होने से पहले ही कई टीमों में बड़े बदलाव की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। खराब प्रदर्शन और...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Shivangi Joshi ने व्हाइट आउटफिट में दिखाई अदाएं, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शिवांगी...

हर महीने 10 हजार रुपये की SIP से पा सकते हैं 1 लाख रुपये तक मंथली इनकम, जानिए पूरा गणित

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप हर महीने छोटी रकम...

जून में केरलम घूमने का है अपना अलग मजा, दिखता है सुंदर नजारा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जून का महीना शुरू ही होने...

अंगूठे की चोट के कारण रांची लौटे MS Dhoni, अब कभी मैदान पर नही दिखेंगे माही ?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी...

नई Tata Tiago का लुक जीत रहा दिल, अब सस्ती कार में मिलेगा प्रीमियम फील, बाजार में बढ़ी हलचल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत में बजट हैचबैक कारों की...

अब UPI से सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होगा PF का पैसा, EPFO ने बताया आसान प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO...

Mouni Roy का Cannes 2026 से सामने आया नया लुक, फैंस हुए दीवाने

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मोनी रॉय (Mouni Roy)...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵