back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘सिर्फ हिस्सा लेने नहीं, इतिहास रचने उतरी है टीम इंडिया’ रोहित शर्मा का वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने का बड़ा दावा

रोहित शर्मा ने साफ किया कि उनका लक्ष्य सिर्फ खेलना नहीं बल्कि 2027 का वनडे वर्ल्ड कप जीतना है, जिसके लिए वे अपनी फिटनेस और खेल पर पूरा जोर लगा रहे हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच ही साल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप को लेकर भी माहौल गर्म हो चुका है। टीम इंडिया के रोहित शर्मा, जिन्होंने अपनी कप्तानी में 2024 का टी20 वर्ल्ड कप और 2025 की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी भारत की झोली में डाली, अब वनडे वर्ल्ड कप जीतने का बड़ा सपना देख रहे हैं। टेस्ट और टी20 से संन्यास लेने के बाद उनके वनडे भविष्य को लेकर उठ रही अटकलों पर खुद हिटमैन ने विराम लगा दिया है। बतौर खिलाड़ी मैदान में उतर रहे रोहित ने साफ कर दिया है कि उनका फोकस 2027 की ट्रॉफी पर है, क्योंकि उनके लिए वर्ल्ड कप सिर्फ खेलना नहीं, बल्कि जीतना मायने रखता है।

2024 टी20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम के कप्तान रह चुके रोहित का अगला बड़ा लक्ष्य 50 ओवर का वर्ल्ड कप है। वह फिलहाल बतौर खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं और देश के लिए एक और आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सपना देख रहे हैं। उनके हालिया बयान ने साफ कर दिया है कि “हिटमैन” अभी वनडे क्रिकेट से दूर जाने के मूड में नहीं हैं, बल्कि 2027 वर्ल्ड कप को लेकर पूरी तरह फोकस्ड हैं।

“देश के लिए वर्ल्ड कप जीतना चाहता हूं” – रोहित शर्मा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ब्रांड एंबेसडर रोहित शर्मा ने आईसीसी इवेंट में वनडे वर्ल्ड कप को लेकर अपनी दिल की बात खुलकर रखी। उन्होंने कहा, “मैं जरूर अपने देश के लिए वर्ल्ड कप जीतना चाहता हूं। यह मेरा हमेशा से सपना रहा है। रोहित ने याद किया कि वह 50 ओवर का वर्ल्ड कप देखते हुए बड़े हुए हैं, उस दौर में ना टी20 वर्ल्ड कप था और ना ही आईपीएल। हर चार साल में होने वाला वनडे वर्ल्ड कप ही क्रिकेट का सबसे बड़ा इवेंट माना जाता था, जिसका सभी बेसब्री से इंतजार करते थे।

उन्होंने कहा कि उस एक ट्रॉफी की अलग ही अहमियत है और उसे जीतने की बेचैनी भी। “मुझे सच में वह ट्रॉफी चाहिए और मैं अपनी तरफ से उसे जीतने की पूरी कोशिश करूंगा। रोहित के इस बयान से साफ है कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप उनके लिए सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि एक अधूरा सपना है जिसे वह पूरा करना चाहते हैं।

फिटनेस पर फोकस, 2027 की तैयारी में जुटे रोहित

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद टीम इंडिया का पूरा ध्यान अब 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों पर रहने वाला है। इस बीच रोहित शर्मा ने भी अपनी फिटनेस पर खास मेहनत की है, जिसका असर मैदान पर साफ दिखाई दे रहा है। हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उनका बल्ला उम्मीद के मुताबिक नहीं चला, लेकिन उससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। पिछले कुछ महीनों में रोहित ने अपनी फिटनेस और फुर्ती पर काफी काम किया है, जिससे उनकी मूवमेंट और एनर्जी में सुधार देखने को मिला है। अब टीम इंडिया की अगली चुनौती इंग्लैंड दौरे की वनडे सीरीज होगी, जहां से 2027 वर्ल्ड कप की तैयारियों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर Kuldeep Yadav इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। कुलदीप 14 मार्च...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...