back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

WTC 2025 के फाइनल तक पहुंचने का टीम इंडिया के पास है एक ही मजबूत मौका, जानिए कैसे पार होगी भारत की नैया

टीम इंडिया के पास WTC 2025 के फाइनल तक पहुंचने का आखिरी एक मौका ही बाकी है। फाइनल क्‍वालीफाई के लिए भारत को अगले दोनों मैत जीतने होंगे।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। टीम इंडिया के पास विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल तक पहुंचने का आखिरी एक मजबूत मौका ही बाकी है। फाइनल क्‍वालीफाई के लिए भारत को अगले दोनों मैत जीतने होंगे।

ब्रिस्बेन में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में ड्रॉ हासिल किया है। जिसके बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का समीकरण कुछ गड़बड़ा गया। एक ओर साउथ अफ्रीका की टीम WTC फाइनल के लिए क्वालीफाई करने से बस एक जीत से दूर है। वहीं दूसरी ओर भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें दूसरे पायदान के लिए एक दूसरे से मुकाबला कर रही हैं।

भारतीय टीम के पास ये आखिरी सीरीज बची है

गाबा टेस्ट ड्रॉ होने के बाद रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया को बड़ा झटका इसलिए लगा, क्‍योंकि भारतीय टीम के पास ये आखिरी सीरीज बची है। WTC फाइनल तक पहुंचने के लिए भारत को जितने अंक बटोरने हैं, वो इसी सीरीज में बटोरने हैं। भारत को अगले दोनों टेस्ट मैच जीतने होंगे, जबकि इसके बाद उन्हें दूसरी टीमों पर निर्भर रहना होगा। वहीं ऑस्ट्रेलिया के पास श्रीलंका के खिलाफ सीरीज अभी बची है इसलिए ट्रॉफी के खत्‍म होने के बाद भी फाइनल में जगह बनाने का एक मौका और मिलेगा। 

टॉप तीन टीमों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ

गौरतलब है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज अभी 1-1 से बराबरी पर है। गाबा टेस्ट ड्रॉ पर खत्‍म होने के बाद अंक तालिका में टॉप तीन टीमों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। फिलहाल दक्षिण अफ्रीका (63.33 फीसदी) टॉप पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया (58.89 फीसदी) और भारत (55.88 फीसदी) के साथ दूसरे और तीसरे पायदान पर बने हुए हैं। भारत के पास WTC 2023-25 ​​चक्र में केवल दो और टेस्ट मैच बाकि हैं। 

दो टेस्ट मैचों के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी भी दो टेस्ट मैचों के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी। दक्षिण अफ्रीका जल्द ही पाकिस्तान में दो टेस्ट मैचों में पाकिस्तान से भिड़ेगी। ऑस्ट्रेलिया में एक टेस्ट मैच हारने और World Test Championship 2023-25 ​सर्कल में सिर्फ दो मैच बाकी रहने के बावजूद, भारतीय क्रिकेट टीम अभी भी WTC फाइनल 2025 के लिए क्वालीफाई कर सकती है। यदि भारत की टीम ये सीरीज हार जाती है तो उनके खाते में 51.75 प्रतिशत अंक रह जाएंगे, जिससे टीम इंडिया फाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगी। ऐसी स्थिति में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका अपने सभी बचे हुए टेस्ट हारने पर भी भारत से आगे रहेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...