back to top
28.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टेलर ने संन्यास की चर्चाओं को खारिज किया

ऑकलैंड, 30 जून (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर ने संन्यास लेने की चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि वह अभी भी खेल से प्यार करते हैं और बेहतर होने के लिए सीखना चाहते हैं। 37 वर्षीय बल्लेबाज ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को मिली आठ विकेट से जीत में अहम भूमिका अदा की थी। डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टेलर ने पहली पारी में 80 रन बनाए थे टीम को जीत दिलाने में अपना योगदान दिया था। टेलर ने कहा, डब्ल्यूटीसी फाइनल में मिली जीत से हम खुद को विश्व चैंपियन कहलाने लायक बना सके लेकिन मैं क्रिकेट से प्यार करता हूं। मैं अभी भी सीखना चाहता हूं और बेहतर बनना चाहता हूं, यह एक अच्छा साइन है। इस स्टेज पर मैं जितना हो सके क्रिकेट खेलना चाहता हूं। उन्होंने कहा, कीवी खिलाड़ी 34 या 35 साल की उम्र में संन्यास लेते हैं और जब मैं 37 वर्ष का हुआ तब मुझे समझ में आया कि वे ऐसा क्यों करते हैं। सभी सवाल करते हैं और उम्र को लेकर जवाब मांगते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि मैं अभी भी घरेलू क्रिकेट खेल सकता हूं और अपने देश के लिए खेलना पसंद करता हूं। –आईएएनएस एसकेबी/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵