back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टी20 वर्ल्ड कप : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने के लिए रिजवान और मलिक फिट

दुबई, 11 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और मध्यक्रम के बल्लेबाज शोएब मलिक को गुरुवार को यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में खेलने के लिए फिट घोषित कर दिया गया। रिजवान और मलिक दोनों फ्लू से पीड़ित थे। जिससे एक दिन पहले दोनों ने अभ्यास सत्र में भी भाग नहीं लिया था। हालांकि, उन्होंने तीन दिनों में दो बार कोविड-19 टेस्ट कराया, जिसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार सुबह टीम के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि दोनों बल्लेबाज फ्लू से पीड़ित हैं। उनकी हालत को देखते हुए उन्हें होटल में ही रहने की सलाह दी गई। वहीं, टीम के बाकी सदस्य और सहयोगी स्टाफ को आईसीसी अकादमी परिसर में अभ्यास के लिए शामिल होने को कहा गया। रिजवान और मलिक दोनों ने टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है, जिससे वे पाकिस्तान की बल्लेबाजी क्रम का अहम हिस्सा रहे हैं। खासतौर पर आक्रामक सलामी बल्लेबाज रिजवान अपनी लाइफ के सबसे अच्छे फॉर्म से गुजर हैं और उन्होंने मौजूदा टी20 विश्व कप में पांच मैचों में 214 रन बनाए हैं। दूसरी ओर, मलिक ने इस टूर्नामेंट के दौरान अलग-अलग मैचों में मध्यक्रम में बल्लेबाजी कर टीम के लिए महत्वपूर्ण रन जोड़े हैं। उन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ सिर्फ 18 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली। कप्तान बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान टीम अब इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी है। सुपर 12 के पांचों मैच में जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। वहीं, रिजवान और मलिक अब चयन के लिए उपलब्ध हैं। इसलिए वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नॉकआउट मैच में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। गौरतलब है कि रिजवान और मलिक फ्लू से ठीक हो चुके हैं और गुरुवार को होने वाले अहम मुकाबले में कंगारू गेंदबाजों को चुनौती देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। –आईएएनएस आरजे/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵