back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

T20 World Cup Prize Money: विजेता टीम को मिलेंगे 27 करोड़ रुपये से ज्यादा, जानिए फाइनल से सुपर-8 तक कितनी है प्राइज मनी

T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं बल्कि करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर है। विजेता टीम को करीब 27.48 करोड़ रुपये मिलेंगे, जबकि रनर-अप टीम को भी करोड़ो रुपये की प्राइज मनी दी जाएगी।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। T20 World Cup 2026 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। 8 मार्च को अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में India और New Zealand के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं बल्कि करोड़ों रुपये की इनामी राशि भी दांव पर होगी।

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची प्राइज मनी

इस बार ICC ने टूर्नामेंट की कुल प्राइज मनी को बढ़ाकर 13.5 मिलियन डॉलर करीब 120 करोड़ रुपये से ज्यादा कर दिया है। यह रकम 2024 के मुकाबले करीब 20 प्रतिशत ज्यादा है। टूर्नामेंट से प्रसारण और स्पॉन्सरशिप से हुई बड़ी कमाई के कारण प्राइज पूल बढ़ाया गया है।

विजेता और उपविजेता को कितने पैसे मिलेंगे

टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली टीम को 3 मिलियन डॉलर (लगभग 27.48 करोड़ रुपये) की इनामी राशि दी जाएगी। वहीं फाइनल हारने वाली टीम भी खाली हाथ नहीं जाएगी। उपविजेता टीम को 1.6 मिलियन डॉलर (करीब 14.65 करोड़ रुपये) मिलेंगे।

सेमीफाइनल और सुपर-8 टीमों को भी फायदा

आईसीसी ने इस बार सिर्फ फाइनलिस्ट ही नहीं बल्कि बाकी टीमों के लिए भी अच्छी प्राइज मनी तय की है। सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को 7.24 करोड़ रुपये (790,000 डॉलर) मिलेंगे। वहीं सुपर-8 में पहुंचने वाली टीमों को भी अच्छी खासी रकम मिलेगी, इन टीमों को लगभग 3.48 करोड़ रुपये (380,000 डॉलर) की इनामी राशि दी जाएगी।

ग्रुप स्टेज से बाहर टीमों को भी मिलेगा पैसा

T20 वर्ल्ड कप में इस बार 20 टीमों ने हिस्सा लिया था। जो टीमें ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ सकीं, उन्हें भी इनाम दिया जाएगा। इन टीमों को करीब 2.29 करोड़ रुपये (250,000 डॉलर) की राशि मिलेगी। इस बार की प्राइज मनी क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़ी मानी जा रही है। इससे साफ है कि टी20 क्रिकेट का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और आईसीसी भी इस टूर्नामेंट को और बड़ा बनाने की कोशिश कर रहा है। अब सभी की नजरें अहमदाबाद में होने वाले फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं, जहां India और New Zealand के बीच ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि के लिए भी कड़ा मुकाबला होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत टी20 क्रिकेट का एक बार फिर बादशाह बना तो पड़ोसी देश पाकिस्तान में तो कोहराम...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...