नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 41वा मुाकबला अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाना है। दोनों टीम का आमने सामने टूर्नामेन्ट में पहला मुकाबला है। यह मुकाबला सुपर 8 स्टेज के ग्रुप 2 में होना है।
अमेरिका का टूर्नामेन्ट में बेहतर प्रदर्शन रहा है। दोनों टीम सुपर 8 में जीत के साथ टूर्नामेन्ट का आगाज करना चाहेंगी। साउथ अफ्रीका ने टूर्नामेन्ट में अभी तक जीत हासिल की है। टीम ने ग्रुप में श्रीलंका, नीदरलैंड, बांग्लादेश और नेपाल को हराया है। वहीं अमेरिका ने टूर्नामेन्ट में दमदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने पाकिस्तान और कनाडा को हराया है।
दक्षिण अफ्रीका ने किया शानदार प्रदर्शन
दक्षिण अफ्रीका के कई खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। वहीं टीम ने गेंदबाजी और बल्ल्बेजी में अपना जलवा बिखेरा है। डेविड मिलर की बल्लेबाजी ने सब को प्रभावित किया है। माना जा रहा है कि आने वाले मुकाबले में भी दक्षिण अफ्रीका की स्थिति काफी मजबूत है।
कैसा होगा पिच का हाल
एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार है। ऐसे में इस पिच का हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। वहीं मुकाबले में डेथ बाॅलर अहम भूमिका निभा सकते हैं। इंग्लैंड और नामीबिया के बीच हुए मुकाबले में इस पिच पर टोटल 206 रन बनाए गए।
अमेरिका बनाम दक्षिण अफ्रीका के पहले मौसम ठीक होने की पूरी उम्मीद है। यानि की हालात चिंताजनक नहीं है। माना जा रहा है कि 19 जून को नार्थ साउंड में काफी बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 31 डिग्री होने की पूरी उम्मीद है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
अमेरिका: मोनांक पटेल (कप्तान), स्टीवन टेलर, एंड्रीज गौस, आरोन जोन्स, नितीश कुमार, कोरी एंडरसन, शैडली वान शल्कविक, हरमीत सिंह, जसदीप सिंह, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान।
दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, मार्को यानसेन, ओटनील बार्टमैन, एनरिक नॉर्त्जे, कागिसो रबाडा, तबरेज शम्सी।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





