नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| लगातार दो मैचों में करारी हार के बाद पाकिस्तान को कनाडा के खिलाफ हुए मुकाबले में जीत मिली है। मोहम्मद रिजवान की अर्धशतकीय पारी की वजह से पाकिस्तान ने कनाडा को 15 गेंदों के शेष रहते हुए हरा दिया। इस जीत के बाद पाकिस्तान ने सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीद को कायम रखना है। अब टीम को अपना अगला मुकाबला 16 जून को खेलना है।
रिजवान ने बनाया शर्मनाम रिकाॅर्ड
पाकिस्तान की जीत में मोहम्मद रिजवान ने शानदार भूमिका निभाई। उन्होंने 53 की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम रोल निभाया। उनके नाम पर एक शर्मनाक रिकाॅर्ड भी दर्ज हुआ। उनका अर्धशतक 52 गेंदों पर पूरा हुआ। गेंदों की बात करें तो टी 20 विश्व कप में ये सबसे धीमा अर्धशतक है।
डेविड मिलर ने टूर्नामेंट में 50 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था।
पाकिस्तान ने मुकाबले में किया शानदार प्रदर्शन
टी20 विश्व कप का 22वा मुकाबला पाकिस्तान और कनाडा के बीच हुआ। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने वाली कनाडा ने केवल 106 रन बनाया था। इसके जवाब में पाकिस्तान ने तीन विकेट पर 107 रन बना लिया था। इस मुकाबले में जीत मिलने के बाद ग्रुप ए की अंक तालिका में तीसरे नंबर पर बनी हुई है। अब इनका रन रेट में भी सुधार हुआ है।
कनाडा के खिलाफ रिजवान ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। वह टी20 में पारी का आगाज करने के बाद सबसे ज्यादा बार 50 से अधिक रन वाली पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। उन्होंने टी 20 में अभी तक पारी की शुरुआत करते हुए 30-30 अर्धशतक लगाया है। इसके साथ पाकिस्तान की ओर से टी20 विश्व कप में 50 से अधिक रन बनाने के मामले में बराबरी की है। दोनों के नाम विश्व कप में 5-5 बार 50 से ज्यादा रनों की पारी का रिकाॅर्ड बनाया है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar News





