नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| इंडिया और बांग्लादेश की टीमें आज न्यूयॉर्क के कैंटी के पार्क पर वॉर्मअप मैच खेलने के लिए उतरने वाली है। टी-20 वर्ल्ड कप के आगाज से पहले यह आखिरी वॉर्मअप मैच खेला जाना है। विराट कोहली न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं, लेकिन यह वॉर्मअप मैच नहीं खेलने वाले हैं।
खिलाड़ियों को आजमाने का बेहतर मौका
इस 15 खिलाड़ियों के स्क्वाड में इंडिया के बेहतरीन खिलाड़ी शामिल है। वहीं इस मुकाबले में टीम के शानदार काम्बिनेशन की तलाश होगी। इसके लिए वार्म मैच में खिलाड़ियों के लिए शानदार मौका है।
बांग्लादेश के सामने होगी कड़ी चुनौती
बांग्लादेश के सामने चुनौती अपना विश्वास पाने की चुनौती होगी। क्योंकि भारत से पिछले 5 टी-20 इंटरनेशनल मैच में से वो 4 हारी है। इनमें 2022 टी-20 वर्ल्ड कप का मैच भी शामिल है।
हेड 2 हेड
दोनों टीमों के बीच 13 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले हुए हैं। 12 मैच इंडिया ने जीते और 1 बांग्लादेश ने जीत लिया है। टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 4 बार भिड़ीं और बांग्लादेश चारों बार हारा था।
अहम होगा पहला वार्म अप मैच
बांग्लादेश के खिलाफ भारत का वॉर्मअप मुकाबला यहां की कंडीशन्स से खिलाड़ियों को लेकर काफी अहम होने वाला है। साथ ही भारतीय टीम अपना बेस्ट कॉम्बिनेशन भी तलाशने वाली है। ये टीम इंडिया के पास मैदान की कंडीशन जानने का शानदार मौका है।
आयरलैंड से होगा पहला मुकाबला
इस वर्ल्ड कप के दौरान भारत का पहला मौच आयरलैंड से खेला जाएगा। इसके साथ पाकिस्तान और अमेरिका से भी उसका मुकाबला होना है। ये सभी मुकाबले नैसो काउंटी में बने अस्थायी क्रिकेट स्टेडियम में होने हैं। इस स्टेडियम में ड्राप इन पिच का उपयोग हुआ है। मुकाबला टीम इंडिया के लिए अहम है क्योंकि इससे पिच के मिजाज का पता चल सकेगा।
कैसा होगा पिच का मिजाज
न्यूयॉर्क का मौसम को लेकर चर्चा हो रही है। टीम इंडिया जब से न्यूयॉर्क पहुंच गई है। तब से एक-दो बार बारिश हुई है। ऐसे में इस मैच को लेकर भी फैंस की नजरें पिच पर होंगी। न्यूयॉर्क का मौसम एकदम साफ रहने की उम्मीद है। न्यूयॉर्क के समय के हिसाब से सुबह 10.30 बजे मुकाबला शुरु होगा। ये मैच समय पर पूरा होने की उम्मीद है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:




