back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एशेज के पहले टेस्ट मैच में खेलने को लेकर स्टोक्स निश्चित नहीं : जाइल्स

ब्रिसबेन, 29 नवंबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के प्रबंध निदेशक एशले जाइल्स ने सोमवार को कहा है कि ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के खेल पर निगरानी रखी जाएगी, क्योंकि उन्होंने लगभग पांच महीने से कोई भी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। उनको अंदेशा है कि स्टोक्स एशेज के शुरुआती मैच में खराब प्रदर्शन कर सकते हैं। रविवार को अभ्यास सत्र के दौरान स्टोक्स को हल्की चोट लगी थी, लेकिन जाइल्स ने कहा कि यह चोट गंभीर नहीं थी और यह ऑलराउंडर टीम के साथ अभ्यास सत्र में अच्छा कर रहे हैं। स्टोक्स पांच टेस्ट एशेज के लिए इंग्लैंड की टीम में देर से शामिल हुए क्योंकि वह उंगली की चोट के कारण कई महीनों से क्रिकेट से दूरी बनाई हुई थी। जाइल्स ने एक न्यूज वेबसाइट को बताया, बेन अच्छा कर रहे हैं और उनका पूरी तरह से फीट रहना हमारे लिए बहुत अच्छा है। हमें अभी भी उन पर निगरानी बनाए रखनी पड़ेगी, क्योंकि उन्होंने हाल ही बहुत ज्यादा क्रिकेट नहीं खेला है और वह एशेज सीरीज में खेलने के लिए तैयार है। यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले मैच में कैसा प्रदर्शन करते है। अप्रैल में आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स के लिए क्षेत्ररक्षण करते समय स्टोक्स को चोट लग गई थी, जिसके बाद उनको पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने अपनी उंगली की सर्जरी करवाई थी। जुलाई में, कोरोना महामारी के बीच स्टोक्स ने कप्तानी का नेतृत्व करते हुए पाकिस्तान को 3-0 से सीरीज हराया था। जाइल्स ने कहा, मैं आशा करता हूं कि वह बेहतर करेंगे। हमें बस बेन के गेम पर ध्यान देना है, जैसा कि हम किसी और पर देंगे। बेन अधिक क्रिकेट नहीं खेले हैं। अगर वह अच्छा करते हैं तो विरोधी टीम को उनको रोक पाना मुश्किल हो जाएगा। इंग्लैंड के खिलाड़ी मंगलवार से इंग्लैंड लायंस के खिलाफ चार दिवसीय अभ्यास मैच में अपने गेम को मजबूत करने की कोशिश करेंगे। ज्यादातर टेस्ट खिलाड़ी जो संयुक्त अरब अमीरात में आईसीसी टी20 विश्व कप का हिस्सा थे, वे ब्रिस्बेन के गाबा में 8 दिसंबर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए अभ्यास मैच के लिए कोच के साथ जुड़ेंगे। –आईएएनएस आरजे/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵