back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने टी20 से लिया संन्यास (लीड-1)

नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने टी20 क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। मलिंगा ने टी20 के 295 मैचों में 19.68 के औसत से 390 विकेट लिए हैं। मलिंगा ने 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच से अपने करियर कि शुरुआत की थी। इसी साल मलिंगा ने संयुक्त अरब अमिरात के खिलाफ अपने वनडे करियर की भी शुरुआत की। यार्कर किंग के नाम से मशहूर मलिंगा ने 16 साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला। मलिंगा ने 2011 में टेस्ट और 2019 में वनडे प्रारुप से संन्यास की घोषणा की थी। इसी साल जनवरी में मलिंगा ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट से भी संन्यास की घोषणा की थी जब उन्हें मुंबई इंडियंस ने रिलीज कर दिया था। मलिंगा टी20 में 100 विकेट अपने नाम करने पहले गेंदबाज बने थे। सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में मलिंगा ने कहा, आज का दिन मेरे लिए बहुत खास है। मैं आप सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने मेरे पूरे टी20 करियर में मेरा साथ दिया। आज मैंने अपने टी20 गेंदबाजी को 100 फीसदी आराम देने का फैसला किया है। मैं श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड, मुंबई इंडियंस, मेलबर्न स्टार्स, केंट क्रिकेट क्लब, रंगपुर राइडर्स, गुयाना वॉरियर्स, मराठा वॉरियर्स और मॉन्ट्रियल टाइगर्स को धन्यवाद देना चाहता हूं। अब मैं अपने अनुभव को उन युवा क्रिकेटरों के साथ साझा करना चाहता हूं जो अपनी राष्ट्रीय टीम और फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना चाहते हैं। खेल के लिए मेरा प्यार कभी कम नहीं होगा। हम अपने युवाओं को इतिहास बनाते हुए देखने के लिए उत्सुक हैं। सभी प्रारुपों को मिला कर मलिंगा ने 546 विकेट अपने नाम किए हैं। –आईएएनएस आरएसके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...