back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मैच के बीच सीने में उठा तेज दर्द, अस्पताल में भर्ती हुए श्रीलंका के कुसल मेंडिस

मीरपुर, 24 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन श्रीलंका के विकेटकीपर एवं बल्लेबाज कुसल मेंडिस को अचानक अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। बताया जा रहा है कि श्रीलंकाई खिलाड़ी कुसल मेंडिज को अचानक सीने में दर्द उठा। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। आईसीसी ने मंगलवार को कहा कि कुसल मेंडिज को सोमवार को लंच ब्रेक से कुछ समय पहले बांग्लादेश के 23वें ओवर के दौरान सीने में दर्द की शिकायत थी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के डॉक्टर, मंजूर हुसैन चौधरी ने पुष्टि की कि मेंडिस को उचित इलाज और बेहतर देखभाल के लिए अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि वह डिहाइड्रेशन से जूझ रहे थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि डॉक्टर ने उनकी स्थिति को देखते हुए कई टेस्ट किए। इस कड़ी में मेंडिस की ईसीजी भी की गई। ईसीजी की रिपोर्ट नॉर्मल आई। लेकिन मेंडिस डॉक्टर की निगरानी में रहेंगे। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 85 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए। –आईएएनएस पीके/एमएसए

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...