नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है! टी20 फॉर्मेट की स्टार बल्लेबाज और उपकप्तान स्मृति मंधाना लंबे समय बाद मैदान पर लौट रही हैं। 21 दिसंबर को विशाखापत्तनम के स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला उनके लिए एक शानदार वापसी का मौका होगा।
स्मृति मंधाना: निजी जिंदगी की सुर्खियों से सीधे मैदान पर
हाल ही में अपनी शादी और निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में रहीं स्मृति मंधाना अब अपने क्रिकेट कौशल से सबका ध्यान खींचने आ रही हैं। टी20 इंटरनेशनल में उनका रिकॉर्ड शानदार है।154 मैचों में 3984 रन, जिसमें 1 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं। इस बार उनका बल्ला चलता है, तो ICC टी20 रैंकिंग में वह शीर्ष स्थान तक भी पहुँच सकती हैं।
रोमांचक मुकाबलों की झलक
टी20 सीरीज में भारत और श्रीलंका आमने-सामने होंगे, और हर मैच रोमांच से भरपूर होने वाला है।
यहाँ है पूरा शेड्यूल है जिसमें मैच व तारीख और स्थान है।
पहला टी20- 21 दिसंबर विशाखापत्तनम
दूसरा टी20- 23 दिसंबर विशाखापत्तनम
तीसरा टी20- 26 दिसंबर तिरुवनंतपुरम
चौथा टी20- 28 दिसंबर तिरुवनंतपुरम
पांचवां टी20- 30 दिसंबर तिरुवनंतपुरम
भारतीय टीम: ताकत और संतुलन
भारतीय टीम में कप्तानी हरमनप्रीत कौर कर रही हैं, जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान के तौर पर टीम का नेतृत्व करेंगी। टीम में शामिल प्रमुख खिलाड़ी हैं: दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, हरलीन देयोल, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, ऋचा घोष, जी कमलिनी, श्री चरणी और वैष्णवी शर्मा।
एक बार फिर जादू दिखाएंगी मंधाना
टी20 फॉर्मेट में मंधाना की आक्रामक बल्लेबाजी, तेजी से रन बनाने की क्षमता और मैच बदलने वाला खेल सभी की नजरों का केंद्र बनेगा। फैंस बेसब्री से 21 दिसंबर का दिन गिन रहे हैं, जब स्मृति अपने बल्ले से मैदान पर धमाका करेंगी। भारत बनाम श्रीलंका की यह सीरीज केवल एक क्रिकेट मुकाबला नहीं है, बल्कि स्मृति मंधाना के वापसी जश्न और भारतीय महिला क्रिकेट की नई ऊर्जा का प्रतीक भी मानी जा रही है।


.jpg)


