back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा नहीं लेंगी सिमोना हालेप

बुखारेस्ट,29 जून (हि.स.)। रोमानिया की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप ने पुष्टि की है कि वह आगामी टोक्यो ओलंपिक में भाग नहीं लेंगी। हालेप ने ट्विट कर कहा, "मेरे लिए रोमानिया का प्रतिनिधित्व करने से ज्यादा गर्व की कोई बात नहीं है, लेकिन दुख की बात है कि मुझे काल्फ इंजरी से उबरने में अधिक समय लगेगा, जिसके कारण मैंने टोक्यो ओलंपिक खेलों से हटने का फैसला किया है।" हालेप ने एक अन्य ट्वीट में कहा, "ओलंपिक में शामिल न होना मेरे लिए बेहद कठिन और मुश्किल है, लेकिन मैं मजबूत वापसी के लिए प्रतिबद्ध हूं और मैं घर से रोमानियाई एथलीटों को देखूंगी और उनका उत्साहवर्धन करूंगी।" इससे पहले, गत महिला एकल चैंपियन हालेप ने काल्फ इंजरी के कारण आगामी विंबलडन 2021 से नाम वापस ले लिया था। हालेप मई के मध्य में रोम में डब्ल्यूटीए क्ले-कोर्ट इवेंट में जर्मनी की एंजेलिक कर्बर के खिलाफ दूसरे दौर के मैच से रिटायर्डहर्ट हो गईं थीं और उसके बाद से उन्होंने कोई मैच नहीं खेला है। वह फ्रेंच ओपन में भी हिस्सा नहीं ले सकी थीं। इससे पहले 23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना विलियम्स, दुनिया के तीसरे नंबर के राफेल नडाल और पिछले साल के यूएस ओपन विजेता डोमिनिक थीम ने टोक्यो ओलंपिक से हटने की घोषणा की थी। टोक्यो ओलंपिक इस साल 23 जुलाई से 8 अगस्त तक चलेगा। यह पिछले साल आयोजित होने वाला था, लेकिन कोविड -19 महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, इन 4 तरीकों से तुरंत करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE...

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...

Iran-Israel War: पाकिस्तान में ‘लॉकडाउन जैसे हालात’, रात 8 बजे बंद होंगे बाजार-मॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान युद्ध (Iran-Israel War) के असर...

UP Board Result 2026: कॉपी जांच में देरी से लटका रिजल्ट, जानें कब आएंगे नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं (UP...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵