back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हुईं सिमोना हालेप

मैड्रिड, 05 मई (हि.स.)। रोमानिया की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी और दो बार की चैंपियन सिमोना हालेप मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। हालेप को बेल्जियम की इलिस मर्टेंस ने 4-6, 7-5, 7-5 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया। 2015 के बाद से यह पहली बार है,जब हालेप को क्वार्टर फाइनल से पहले ही प्रतियोगिता से बाहर होना पड़ा। क्वार्टर फाइनल में अब मर्टेंस का सामना पांचवीं सीड आर्यना सबालेंका से होगा, जिन्होंने केवल 52 मिनट में ही जेसिका पेगुला को 6-1, 6-2 से शिकस्त दी। वहीं,पुरुष एकल वर्ग में ऑस्ट्रेलियाई टेनिस खिलाड़ी डोमिनीक थीम,इटली के माटिओ बेरेटिनी और आंद्रे रूबलेव ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। थीम ने क्वालीफायर अमेरिका के मार्कोस गिरोन को 6-1, 6-3 से हराया, जबकि बेरेटिनी ने हमवतन फेबियो फोगनिनी को 6-3, 6-4 से हराकर टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। विश्व के सातवें नंबर के खिलाड़ी आंद्रे रूबलेव ने टॉमी पॉल को 6-7 (5), 6-3, 6-4 से हराकर तीसरे दौर में जगह बना ली। रोबटरे बतिस्टा अगुट ने पहले राउंड के मुकाबले में मार्को सेसचिनाटो को 6-2, 6-7(3), 7-5 से जबकि 11वीं सीड डेनिस शापालोव ने डुसान लाजोविक को 6-1, 6-3 से मात दी। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

बेटी के वीडियो बनाने से नाराज था पिता, तो अपनी ही बेटी के गोली मार दी, आरोपी पिता दीपक यादव को पुलिस रिमांंड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुग्राम में रहने वाली 25 वर्षीय टेनिस प्लेयर राधिका यादव के मर्डर केस में एक नया खुलासा, उसके पिता दीपक यादव...
spot_img

Latest Stories

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵