back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सिकंदर रजा पर 50 प्रतिशत का लगा जुर्माना

दुबई, 18 मई (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे के बल्लेबाज सिकंदर रजा पर बुधवार को नामीबिया के खिलाफ टी20 मैच के दौरान आईसीसी की आचार संहिता के स्तर 1 के उल्लंघन करने पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। यह घटना मंगलवार को जिम्बाब्वे की पारी के 16वें ओवर में हुई, जब रजा को एलबीडब्ल्यू आउट करार दिया गया। क्रिकेटर ने अंपायर को अपना बल्ला दिखाकर फैसले पर सवाल उठाया और मैदान से बाहर निकलते समय कई बार फैसले के बारे में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और ड्रेसिंग रूम में प्रवेश करते ही अपनी नाराजगी फिर से जाहिर की। आईसीसी ने बुधवार को एक बयान में कहा, रजा को खिलाड़ियों और खिलाड़ी समर्थन कर्मियों के लिए आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो एक अंतर्राष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति दिखाने से संबंधित है। इसके अलावा, रजा के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में दो डिमेरिट अंक जोड़े गए हैं, जिनके लिए 24 महीने की अवधि में यह पहला अपराध था, जिससे उनके खाते में यह अंक जोड़े गए। 36 वर्षीय रजा ने अपराध स्वीकार किया और मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट द्वारा प्रस्तावित प्रतिबंध को स्वीकार कर लिया, इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं पड़ी। उन पर मैदानी अंपायर इकोन चाबी और लैंगटन रुसेरे और तीसरे अंपायर फोस्र्टर मुटिजवा ने आरोप लगाए थे। विशेष रूप से स्तर 1 के उल्लंघनों में एक आधिकारिक फटकार का न्यूनतम दंड एक खिलाड़ी की मैच फीस का अधिकतम 50 प्रतिशत जुर्माना और एक या दो डिमेरिट अंक होते हैं। –आईएएनएस आरजे/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...