back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

2007 आईसीसी टी20 विश्व कप के फाइनल में आति आत्मविश्वास के साथ खेला था शॉट : मिस्बाह

मस्कट, 29 जनवरी (आईएएनएस)। चौदह साल पहले भारत ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में एक रोमांचक खिताबी मुकाबले में आईसीसी टी20 विश्व कप के पहले सीजन में पाकिस्तान को पांच रनों से हरा दिया था। अब इसे लेकर मिस्बाह-उल-हक ने स्वीकार किया है कि उन्होंने ओवर कॉन्फिडेंट होकर स्कूप शॉट खेला था, जिसके कारण उनकी टीम की हार हुई थी। मिस्बाह ने अंतिम ओवर की तीसरी गेंद पर जोगिंदर शर्मा को स्कूप करने का प्रयास किया, जिसके बाद एस श्रीसंत द्वारा शॉर्ट फाइन लेग पर कैच आउट हो गए थे। इसके बाद, भारत की फाइनल में पांच रनों से जीत हुई थी। मिस्बाह ने अपने पूर्व टीम के साथी शोएब अख्तर और मोहम्मद यूसुफ के साथ यूट्यूब पर बातचीत में कहा, मैं हमेशा कहता हूं कि हर खेल के दौरान, 2007 में मैंने उस शॉट को खेलते हुए इतने चौके लगाए। यहां तक कि मैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उस शॉट को खेलते हुए सिंगल ले रहा था और स्पिनरों के खिलाफ मैं फाइन लेग पर शॉट खेल रहा था। आप कह सकते हैं कि मैं ओवर कॉन्फिडेंट हो गया। मैं उस शॉट को गलत तरीके से खेल बैठा, जिस पर मुझे सबसे ज्यादा भरोसा था। अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में, पाकिस्तान के पूर्व मुख्य कोच मिस्बाह ही एकलौते बल्लेबाज थे, जब भी टीम किसी मेगा इवेंट के नॉकआउट चरण में भारत का सामना किया, तो उन्होंने पूरी क्षमता से मुकाबला किया। चाहे वह 2007 टी20 विश्व कप हो या मोहाली में 2011 क्रिकेट विश्व कप का सेमीफाइनल। –आईएएनएस आरजे/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...