back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

निशानेबाजी विश्व कप : सरनोबत, ईशा और सांगवान फाइनल में पहुंचने का करेंगी प्रयास

काहिरा, 4 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय महिला ओलंपियन राही सरनोबत, ईशा सिंह और रिदम सांगवान 25 मीटर पिस्टल टीम यहां शुक्रवार को आईएसएसएफ विश्व कप (राइफल/पिस्टल) के छठे दिन प्रतियोगिता के व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने का प्रयास करेगी। बृहस्पतिवार को आयोजित हुए प्रिसिजन राउंड के बाद रैपिड फायर राउंड होगा, जिसके बाद शीर्ष आठ अंतिम चरण में पहुंचेंगे। रिदम सांगवान ने प्रेसिजन राउंड के अंत में सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया, 289/300 की फायरिंग करते हुए वे आठवें स्थान पर रहीं। उन्होंने अनुभवी सरनोबत को पछाड़ दिया, जो 284 अंक के साथ 27वें स्थान पर रहीं, जबकि फॉर्म में चल रही ईशा सिंह 283 अंक प्राप्त कर 30वें स्थान पर हैं। विश्व और ओलंपिक चैंपियन अन्ना कोराकाकी 294 के स्कोर के साथ टूर्नामेंट में आगे चल रही हैं। पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन (थ्रीपी) क्वालीफिकेशन राउंड में भारत के कोई भी प्लेयर किरण अंकुश जाधव, अखिल श्योराण या ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर अंतिम चरण में जगह नहीं बना सके। महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल और पुरुषों की थ्रीपी फाइनल दोनों शुक्रवार को खेला जाएगा। भारत अभी भी दो स्वर्ण और एक रजत के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर है। 60 देशों के 500 से अधिक एथलीटों ने काहिरा विश्व कप में भाग लेने के लिए प्रवेश किया है। –आईएएनएस एचएमए/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

एसएस राजामौली की फिल्म से बदल गई इस एक्टर की किस्मत, जानिए करियर से जुड़ा किस्सा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कहे...

इस गर्मी घूमें यूपी में छिपी ये ठंडक भरी जगहें, भूल जाएंगे नैनीताल और मनाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च के समय में गर्मी...

Vastu Tips: माता लक्ष्मी से जुड़ा करें ये वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵