back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

श्रेयस अय्यर के खुलासे से हैरान हूं : मदन लाल

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स के सीईओ पर तीखा हमला करते हुए क्रिकेट के दिग्गज मदन लाल ने टीम चयन में वेंकटेश मैसूर की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। भारतीय खेल प्रशंसकों द्वारा आयोजित एक खुले मंच पर जवाब देते हुए मदन लाल ने केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर के अपनी टीम के सीईओ पर हालिया खुलासे पर हैरानी जताई है। मदन लाल ने कहा, मैं व्यक्तिगत रूप से अय्यर के खुलासे से हैरान हूं। अगर यह सच है तो कोच और सहयोगी स्टाफ क्या कर रहे हैं? टीम का फैसला करना कोच और कप्तानों का काम है, सीईओ का नहीं। उन्होंने आगे कहा, यही कारण है कि टीम मैदान पर इतना खराब प्रदर्शन कर रही है। टीम के भीतर कथित तौर पर कुछ गलत हो रहा है। श्रेयस ने खुलासा किया था कि कोचों के साथ केकेआर के सीईओ मैसूर भी टीम चयन प्रक्रिया में शामिल हैं। उन्होंने कहा, कोच और कई बार सीईओ भी टीम चयन में स्पष्ट रूप से शामिल होते हैं। प्रत्येक खिलाड़ी इसे अच्छी तरह से लेते हैं और उन्होंने शत प्रतिशत प्रयास किया है। –आईएएनएस आरजे/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...