back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शेन वॉटसन ने की रोवमैन पॉवेल की तारीफ

मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर रोवमैन पॉवेल आईपीएल में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और दुनिया को दिखा रहे हैं कि वह क्या करने में सक्षम हैं। सबसे रोमांचक आईपीएल सीजन में जमैका का क्रिकेटर टूर्नामेंट में अपनी विस्फोटक पारी से सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच शेन वॉटसन ने उनके प्रदर्शन के लिए पॉवेल की सराहना की और दावा किया कि जमैका के खिलाड़ी ने नेट्स में भी गेंद को दूर-दूर मारा है। उन्होंने कहा, रोवमैन पॉवेल निश्चित रूप से टीम के लिए एक अच्छे खिलाड़ी हैं। मैंने वास्तव में उन्हें पिछले कुछ वर्षों में बहुत अधिक बल्लेबाजी करते नहीं देखा है। लेकिन मैंने उन्हें नेट्स में और कुछ प्रशिक्षण सत्रों के दौरान देखा है, जहां वह गेंदों को दूर-दूर मार रहे थे। वॉटसन ने कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 16 गेंदों में नाबाद 33 रन बनाकर पॉवेल का आत्मविश्वास कई गुना बढ़ गया है और तब से यह विस्फोटक बल्लेबाज ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ने यह भी दावा किया कि पॉवेल स्पिन और तेज गति वाली गेंदों को समान रूप से खेलते हैं। –आईएएनएस आरजे/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...