back to top
23.5 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शेन वार्न मेमोरियल: टीम के पूर्व साथी, विश्व क्रिकेट के दिग्गजों ने एमसीजी में महान स्पिनर को दी श्रद्धांजलि

मेलबर्न, 30 मार्च (आईएएनएस)। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथियों, विश्व क्रिकेट के महान खिलाड़ियों, प्रसिद्ध संगीतकारों और हजारों लोगों ने बुधवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में प्रसिद्ध शेन वार्न की मेमोरियल में उन्हें श्रद्धांजलि दी। सर्वकालिक महान क्रिकेटरों में से एक माने जाने वाले वार्न का इस महीने की शुरुआत में थाईलैंड के कोह समुई में छुट्टी के दौरान एक संदिग्ध दिल का दौरा पड़ने से 52 वर्ष की आयु में निधन हो गया। दिवंगत स्पिनर की सेवा के दौरान, उनके पिता, भाई और तीन बच्चों ने एमसीजी में उपस्थित हजारों लोगों के सामने भावपूर्ण भाषण दिए, जहां वार्न ने शानदार रिकॉर्ड बनाए थे, जिसमें 2006 में टेस्ट क्रिकेट में अपना 700वां विकेट लेना शामिल था। वार्न के पिता कीथ ने कहा, शेन ने कहा था कि मैंने धूम्रपान किया, मैंने शराब पी और थोड़ा क्रिकेट खेला। दोस्त, तुम्हारी मां और मैं तुम्हारे बिना जीवन की कल्पना नहीं कर सकते। आपको बहुत जल्द चले गए और हमारे दिल टूट गए हैं। महान क्रिकेटर ने 2007 में 708 टेस्ट विकेटों के साथ अपने 15 साल के अंतर्राष्ट्रीय करियर का अंत किया और उन्हें डॉन ब्रैडमैन, गारफील्ड सोबर्स, जैक हॉब्स और विव रिचर्डस के साथ विजडन के 20वीं सदी के पांच क्रिकेटरों में से एक के रूप में नामित किया गया। वार्न की बेटी समर ने कहा, तुम्हें स्वर्ग गए ठीक 26 दिन हो चुके हैं और मैं तुम्हें पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा याद करती हूं। तुम्हें एक और बार गले लगाने के लिए मैं कुछ भी करुं गी। मुझे बताओ कि तुम मुझ पर कितना गर्व करते थे और तुम मुझसे कितना प्यार करते हो। उन्होंने आगे कहा, मुझे पता है कि आप हमेशा मुझे देखते रहोग और पूरे समय मेरी फिक्र करोगे। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क टेलर और एलन बॉर्डर, वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज ब्रायन लारा और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज मर्व ह्यूज भी स्पिन गेंदबाज को श्रद्धांजलि देने के लिए मंच पर थे। ऑस्ट्रेलिया के प्रधान मंत्री स्कॉट मॉरिसन के साथ वॉर्न के कई अन्य ऑस्ट्रेलियाई साथी, गेंदबाज ग्लेन मैकग्राथ, विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट और पूर्व कप्तान स्टीव वॉ भी दर्शकों में मौजूद थे। –आईएएनएस आरजे/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

Allu Arjun की फिल्म Raaka के पोस्टर पर Shah Rukh Khan ने किया रिएक्ट, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के...

Share Market Today: हफ्ते के चौथे दिन भारतीय शेयर बाजार लाल, तेजी पर लगा ब्रेक; Sensex टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 9...

Assembly Election 2026: वोटर लिस्ट में नाम नहीं? जानिए क्या करें और कैसे डालें वोट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Assembly Elections 2026 के दौरान अक्सर...

Gold & Petrol Diesel Price Today: सोना हुआ सस्ता, कच्चे तेल में उछाल के बावजूद पेट्रोल-डीजल स्थिर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में Iran और United...

कब मनाई जाएगी Mohini Ekadashi? जानें सही डेट और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि...

पिएं ये खास जूस, बाल बने रहेंगे काले और घने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵