back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रियल मैड्रिड से 16 साल बाद अलग होंगे सर्जियो रामोस,इस महीने के अंत मे खत्म हो रहा करार

मैड्रिड ,17 जून (हि.स.)। रियल मैड्रिड के कप्तान सर्जियो रामोस 16 साल बाद आधिकारिक तौर पर इस महीने के अंत में क्लब से अलग हो रहे हैं। क्लब के साथ उनका अनुबंध महीने के अंत में समाप्त हो रहा है। रियल मैड्रिड सी एफ ने घोषणा की कि उनके कप्तान सर्जियो रामोस के विदाई का संस्थागत कार्य गुरुवार को होगा, जिसमें क्लब के अध्यक्ष फ्लोरेंटिनो पेरेज़ शामिल होंगे। क्लब के साथ अपने 16 साल के करियर के दौरान रामोस ने 22 ट्रॉफियां जीती हैं, जिसमें 4 चैंपियंस लीग और 5 ला लीगा के खिताब शामिल हैं। रामोस ने 17 जून को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रियाल मैड्रिड क्लब से जाने की घोषणा की। 35 वर्षीय रामोस मौजूदा सीजन में इंजरी से जूझते दिखे थे। वो इस साल की शुरुआत से अब तक केवल 5 बार ही खेलते दिखे थे। स्पेनिश मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, क्लब और रामोस के बीच करार आगे बढ़ाने पर सहमति नहीं बन सकी, सर्जियो का करार क्लब के साथ 30 जून को खत्म हो रहा है। रियल मैड्रिड कोरोना के मद्देनजर 10 फीसद की सैलरी कट के साथ सर्जियो का करार एक साल के लिए आगे बढ़ाना चाहती है, लेकिन रामोस चाहते थे कि करार को 2 साल के लिए बढ़ाया जाए। बता दें कि रामोस ने रियल मैड्रिड के लिए कुल 671 मैच खेले हैं और इनमें कुल 101 गोल दागे हैं। रामोस साल 2005 में क्लब में शामिल हुए थे, तब से अब तक के सफर में वो इस क्लब के न सिर्फ एक महत्वपूर्ण अंग बन चुके थे, बल्कि सबसे सफल खिलाड़ियों में भी उनका नाम शुमार हो गया था। मौजूदा सीजन में रामोस को कई सारे मुकाबले कोरोना और फिर दाईं जांघ में हुई इंजरी के चलते मिस करना पड़ा था। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵