back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में पहुंची सेरेना विलियम्स

पेरिस, 02 जून (हि.स.)। अमेरिका की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। सेरेना ने फिलिप-चैटियर कोर्ट में खेले गए दूसरे दौर के मैच में रोमानिया की मिहेला बुजरनेस्कु को 6-3, 5-7, 6-1 से हराया। बुजरनेस्कु ने पहले सेट में थोड़ी टक्कर दी लेकिन सेरेना के दमदार शॉट के आगे ज्यादा देर नहीं टिक सकी और उन्हें पहला सेट जीतने में ज्यादा समय नहीं लगा। सेरेना को तीसरे दौर में पहुंचने के लिए बस एक और सेट जीतने की दरकार थी। लेकिन बुजरनेस्कु ने दूसरे सेट में वापसी की और दूसरा सेट 7-5 से जीतकर मैच को तीसरे और निर्णायक सेट में भेजने में सफल रहीं। हालांकि, सेरेना तीसरे सेट में जीत की राह पर लौटने में सफल रही और मौजूदा ग्रैंड स्लैम के तीसरे दौर में पहुंच गई। 39 वर्षीय सेरेना को मार्गरेट कोर्ट के रिकॉर्ड ग्रैंड स्लैम जीत की बराबरी करने के लिए एक और बड़ी जीत की जरूरत है। 2017 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में अपनी बहन वीनस को हराने के बाद से सेरेना ने कोई ग्रैंड स्लैम खिताब नहीं जीता है। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...