back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एमिलिया-रोमाग्ना ओपन के दूसरे दौर में पहुंची सेरेना विलियम्स

पारमा,18 मई (हि.स.)। अमेरिका की शीर्ष महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स एमिलिया-रोमाग्ना ओपन के दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। सेरेना ने सोमवार को पहले दौर के मुकाबले में इटली की युवा डेब्यूटेंट लीजा पिगाटो को 6-3, 6-2 से शिकस्त दी। इस क्ले कोर्ट टूर्नामेंट के दूसरे दौर में सेरेना चेक गणराज्य की कतेरीना सिनियाकोवा से भिड़ेंगी, जो दुनिया की पूर्व नंबर-1 युगल खिलाड़ी रही हैं। दुनिया की 68वें नंबर की एकल खिलाड़ी सिनियाकोवा ने डेनमार्क की क्लारा टॉसन को एक घंटे 25 मिनट तक चले मुकाबले में 6-1, 6-3 से हराया। हालांकि सेरेना की बड़ी बहन वीनस, जिन्होंने चोट के कारण सीजन का बड़ी हिस्सा गंवाने के बाद पारमा में वाइल्डकार्ड हासिल किया था, को पहले दौर के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। वीनस को स्लोवाकिया की अन्ना करोलिना श्मीडलोवा ने तीन सेट तक चले मुकाबले में 5-7,6-2,6-2 से हराया। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में शानदार उछाल, Sensex 428 अंक चढ़ा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 10 अप्रैल को भारतीय शेयर...

Petrol-Diesel & Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी में भारी गिरावट, जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार को सोने और चांदी की...

करने जा रही हैं वैभव लक्ष्मी का व्रत, तो जानिए पूजा विधि और इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वैभव लक्ष्मी व्रत माता माता...

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵