back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

T-20 World Cup के लिए 4 गेंदबाजों का चयन, जहीर खान ने इन 2 खिलाड़ियों को नहीं समझा लायक

T-20 World Cup 2024: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में खिलाड़ियों के चयन को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। टीम के पूर्व खिलाड़ी यह बता रहे हैं कि किन्हें टीम में मौका मिल सकता है।

नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में खिलाड़ियों के चयन को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। हाल में हुई सीरीज में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर टीम के पूर्व खिलाड़ी यह बता रहे हैं कि किन्हें टीम में मौका मिल सकता है। ऐसे में पूर्व भारतीय दिग्गज तेज गेंदबाज ज़हीर खान ने बेस्ट चार तेज गेंदबाज चुने हैं। वैसे, जहीर ने युवा आवेश खान और मुकेश कुमार का नाम नहीं लिया। एक जून से वेस्टइंडीज और अमेरिका (यूएसए) में 2024 टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। टूर्नामेंट के लिए अभी टीम इंडिया का चयन नहीं हुआ है। टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा लेंगी। रोहित शर्मा टूर्नामेंट की कमान संभाल सकते हैं।

मो. शमकी और बुमराह की जगह पक्की

जहीर ने पिछले वक्त में भारत के लिए खेलने वाले दो युवा गेंदबाजों का नाम नहीं लिया है। उनका मानना है कि टी-20 वर्ल्ड कप टीम में जसप्रीत बुमराह और मो. सिराज की जगह पक्की है। उन्होंने चार तेज गेंदबाजों में आवेश खान और मुकेश कुमार को जगह नहीं दी। जहीर ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में धमाल मचाने वाले मो. शमी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि शमी वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा होंगे। वह भारत के लिए एक्स फैक्टर भी साबित हो सकते हैं।

अर्शदीप की भी हो सकती है एंट्री

जहीर ने बुमराह, सिराज और शमी के अलावा टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अर्शदीप सिंह को भी चुना है। उनके मुताबिक ये चार तेज गेंदबाज आगामी वर्ल्ड कप में जगह पाने के हकदार हैं। बता दें बीसीसीआई ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का चयन नहीं किया है। वैसे, तय है कि वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में तीन स्पिनर्स और तीन तेज गेंदबाजों चुने जाएंगे। हार्दिक पांड्या एक तेज गेंदबाज की भूमिका भी अदा कर सकते हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...