back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दूसरा टेस्ट : ख्वाजा के शतक से ऑस्ट्रेलिया की पाकिस्तान के खिलाफ स्थिति मजबूत

कराची, 12 मार्च (आईएएनएस)। उस्मान ख्वाजा के नाबाद शतक (127) और स्टीव स्मिथ के अर्धशतक (72) की वजह से शनिवार को यहां तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान के खिलाफ मजबूत स्थिति में पहुंच गई। ऑस्ट्रेलिया पहले दिन का खेल खत्म होने तक 251/3 रन बना लिए है, उस्मान ख्वाजा और नाइट-वॉचमैन नाथन लियोन (0) क्रीज पर नाबाद रहे। कराची में पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। डेविड वार्नर और उस्मान ख्वाजा, पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों के कठिन शुरुआती स्पेल से बचे रहने के बाद, बल्ले से हावी रहे, क्योंकि उन्होंने शुरुआती सत्र के पहले हाफ में बिना कोई विकेट गंवाए महत्वपूर्ण रन जोड़े। शाहीन शाह अफरीदी ने दो बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ शानदार शुरुआत की। शुरुआती स्पेल में शाहीन के साथ, हसन अली, जिन्होंने पाकिस्तान इलेवन में वापसी की, बहुत सटीक गेंदबाजी की और ऑफ स्टंप के बाहर अपनी सही लाइन से बल्लेबाजों को परेशान किया। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय साझेदारी की। सलामी बल्लेबाज बीच में बने रहे, क्योंकि ख्वाजा ने भी 17वें ओवर में साजिद की गेंद पर छक्का लगाया, इसके बाद उसी ओवर में वार्नर का छक्का भी आयाा। ऐसा लग रहा था कि ख्वाजा और वार्नर एक शतक की ओर बढ़ रहे हैं, लेकिन फहीम अशरफ ने 82 रनों की साझेदारी को तोड़ दिया। वार्नर (36) को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद, ख्वाजा ने श्रृंखला का अपना लगातार दूसरा अर्धशतक पूरा किया। वहीं, लाबुस्चागने बिना खाता खोले ही आउट हो गए। ख्वाजा और स्टीव स्मिथ ने तब सुनिश्चित किया कि ऑस्ट्रेलिया कोई और विकेट न खोए और दोपहर के भोजन तक 100/2 रन बनाए। ब्रेक के बाद, ख्वाजा और स्मिथ ने अपना मजबूत बल्लेबाजी प्रदर्शन जारी रखा, जिससे मेजबान टीम दिन के दूसरे सत्र में कोई भी विकेट लेने में विफल रही। इसके बाद ख्वाजा ने अपना शतक पूरा किया, जबकि स्मिथ ने दूसरे सत्र में धैर्यपूर्वक बल्लेबाजी की। लेकिन दिन का खेल खत्म होने से स्मिथ 72 रनों पर अशरफ की गेंद पर आउट हो गए और इसके बाद नाइट वाचमैन नाथन लियोन आए, जो ख्वाजा (127) के साथ मिलकर क्रीज पर नाबाद रहे। संक्षिप्त स्कोर : ऑस्ट्रेलिया 90 ओवरों में 251/3 (उस्मान ख्वाजा नाबाद 127, स्टीव स्मिथ 72, हसन अली 1/31, फहीम अशरफ 1/32)। –आईएएनएस आरजे/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...

Malaika Arora ने साड़ी में दिए खतरनाक हॉट पोज, तस्वीरें देख हट नहीं रही फैंस की नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵