back to top
19.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Asia Cup 2025 में संजू सैमसन के पास सुनहरा मौका, धोनी, रैना और धवन को छोड़ सकते हैं पीछे, बस करना होगा ये काम

एशिया कप 2025 में संजू सैमसन पर सबकी निगाहें टिकी होंगी। सभी उनके बल्ले से ताबड़तोड़ प्रदर्शन की आस लगाए बैठे हैं। इस बार संजू सैमसन के पास एक खास रिकार्ड बनाने का भी मौका है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । एशिया कप 2025 में जब भारतीय टीम मैदान पर उतरेगी, तो सबकी निगाहें विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन पर होंगी। शानदार फॉर्म में चल रहे संजू से इस बार फैंस और मैनेजमेंट को एक बड़ी पारी की उम्मीद है। दरअसल, संजू सैमसन हाल के दिनों में शानदार फॉर्म में नजर आए हैं और अगर उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है, तो वह एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। सैमसन अगर इस टूर्नामेंट में 10 छक्के लगा देते हैं, तो वह एमएस धोनी, सुरेश रैना और शिखर धवन जैसे दिग्गजों को T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पीछे छोड़ देंगे। इस उपलब्धि के साथ ही वह भारत के लिए T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में आठवें नंबर पर पहुंच जाएंगे।

संजू सैमसन के पास इतिहास रचने का मौका

संजू सैमसन एशिया कप 2025 में केवल टीम इंडिया के लिए ही नहीं, बल्कि अपने व्यक्तिगत रिकॉर्ड के लिहाज से भी खास उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय में अब तक उन्होंने 38 पारियों में 49 छक्के लगाए हैं। यानी, सिर्फ एक छक्का और, और वो पहुंच जाएंगे 50 छक्कों के क्लब में, जहां अब तक भारत के सिर्फ 9 बल्लेबाज ही पहुंच सके हैं। अगर संजू इस टूर्नामेंट में 10 छक्के जड़ देते हैं, तो वो महेंद्र सिंह धोनी (52 छक्के), शिखर धवन (50 छक्के) और सुरेश रैना (58 छक्के) को पीछे छोड़ देंगे और भारत के शीर्ष 8 छक्केबाजों में जगह बना लेंगे।

T20I में इन भारतीय बल्लेबाजों ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के 

रोहित शर्मा – 205

सूर्यकुमार यादव- 146 

विराट कोहली – 124

केएल राहुल – 99

हार्दिक पांड्या- 95

युवराज सिंह – 74

सुरेन रैना – 58

एमएस धोनी – 52

शिखर धवन – 50

T20I में छक्कों के बादशाह बने रोहित शर्मा

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसे तोड़ना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होगा। ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित ने अब तक 159 मैचों की 151 पारियों में 205 छक्के जड़े हैं। यह आंकड़ा उन्हें दुनिया का पहला और इकलौता खिलाड़ी बनाता है, जिसने T20I फॉर्मेट में 200 से अधिक छक्के लगाए हैं। उनका यह रिकॉर्ड न सिर्फ भारत, बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छक्कों की नई परिभाषा बन चुका है।

क्या सैमसन तोड़ेंगे धोनी-धवन-रैना के रिकॉर्ड्स?

 

एशिया कप 2025 जैसे हाई-वोल्टेज टूर्नामेंट में संजू सैमसन पर सभी की निगाहें होंगी। टीम इंडिया को उनसे एक मजबूत और विस्फोटक शुरुआत की उम्मीद है। इस टूर्नामेंट में उनके पास महेंद्र सिंह धोनी, शिखर धवन और सुरेश रैना जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ने का सुनहरा मौका है। अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या सैमसन इस मौके को भुनाकर रिकॉर्ड बुक्स में अपना नाम दर्ज कर पाते हैं या नहीं।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 से पहले MS धोनी पर बड़ा बयान: एक्स-CSK खिलाड़ी बोले- अब युवाओं को जिम्मेदारी देने का समय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और एक बार फिर सबसे ज्यादा चर्चा में रहने...
spot_img

Latest Stories