back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अपने 13000 खिलाड़ियों और कोचों को चिकित्सा बीमा देगी साई

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने कोरोना वायरस महामारी के इस मुश्किल समय में अपने 13000 से अधिक एथलीटों, कोचों और सपोर्ट स्टाफ को बीमा सुरक्षा देने का फैसला किया है। साई ने एक बयान में कहा, नेशनल कैंप में भाग लेने वाले सभी लोगों को 5-5 लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। साई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेलो इंडिया और जूनियर एथलीट भी योजना के तहत आएंगे। लेकिन दुर्घटना या मृत्यु के मामले में, बीमा कवर 25 लाख रुपये का होगा। साई ने राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) से बीमा योजना में शामिल करने के लिए एथलीटों और सपोर्ट स्टाफ की पहचान करने का अनुरोध किया है। इस बीच, खेल मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के सभी एथलीटों को न केवल शिविरों के दौरान बल्कि योजना के तहत पूरे साल बीमा कवर मिलेगा। उन्होंने कहा, हम यह सुनिश्चित करना चाहते है कि हमारे सभी खिलाड़ी और अनुबंधित स्टाफ को इस कठिन समय में स्वास्थ्य कवर मिले। वे हमारी राष्ट्रीय संपत्ति हैं। राष्ट्रीय शिविर में शामिल सभी खिलाड़ी, संभावित खिलाड़ी, खेलो इंडिया खिलाड़ी और देश भर में साइ के उत्कृष्टता केंद्रों पर शिविर में शामिल जूनियर खिलाड़ियों को 5-5 लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा। – -आईएएनएस ईजेडए/जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

अब पार्लर नहीं, घर की रसोई से लौटेगा निखार, जानिए रामबाण घरेलू नुस्खा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । अब न चेहरे की चमक के लिए पार्लर जाना पड़ेगा, न ही हजारों रुपये खर्च करने की ज़रूरत है। रसोई में...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...