अबु धाबी, 12 जून (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज के अनुभवी आलराउंडर आंद्रे रसेल को शुक्रवार को पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) मैच के दौरान सिर में गेंद लग गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीएसएल के छठे क्वेटा ग्लैडिएटर्स की ओर से खेल रहे रसेल को इस्लामाबद यूनाइटेड के खिलाफ एक मैच में उस समय गेंद सिर में लग गई, जब वह बल्लेबाजी कर रहे थे। इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया। कनककशन नियम के मुताबिक, रसेल की जगह नसीम शाह को मैदान पर उतारा गया। सिर में गेंद लगने के बाद रसेल को स्टेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया। उन्हें यह दूसरी पारी के पहले ओवर मरें लगा था। –आईएएनएस ईजेडए





