back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वनडे टीम से भी कटेगा रोहित शर्मा का पत्ता? BCCI की नए कप्तान को ढूंढने की तैयारी शुरू

रोहित शर्मा पर वनडे टीम की कप्तानी खोने का खतरा भी मंडरा रहा है। BCCI ने नए कप्तान को ढूंढने की तैयारी शुरू कर दी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रोहित शर्मा को सिडनी टेस्ट से बाहर कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के नाम T20 वर्ल्ड कप 2024 में अपनी लीडरशिप में भारत को जीत दिलाने की बड़ी उपलब्धि हासिल है। लेकिन इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में संघर्ष ही किया है। अगर देखा जाए तो गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम का प्रदर्शन खराब होता ही देखा गया है। साल 2024 में रोहित शर्मा का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी खास बढ़िया नहीं रहा है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम के गिरते आकड़े को देखते हुए उन्हें सिडनी टेस्ट से बाहर कर दिया गया है। खबरों के अनुसार, BCCI ने अब वनडे क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा का तोड़ ढूंढना शुरू कर दिया है।

हार्दिक पांड्या को वनडे टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है

भारतीय क्रिकेट टीम ने T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराया था। जिसके बाद रोहित शर्मा ने T20 क्रिकेट से संन्यास ले लिए था। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, रोहित शर्मा की टेस्ट मैच से भी संन्यास की अटकलों के बीच एक बड़ा खुलासा हुआ है। जिसमे कहा गया है कि अगर रोहित शर्मा की वनडे टीम की कप्तानी पर भी कोई खतरा मंडराता है तो हार्दिक पांड्या को वनडे टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है।

ICC Champions Trophy में रोहित शर्मा ही कप्तानी करेंगे

रोहित शर्मा को लेकर यह रिपोर्ट ऐसे समय में सामने आई है, जब ICC चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन में कुछ ही समय बचा है, जिसकी शुरुआत 9 फरवरी 2025 से होगी। भारत का चैंपियंस ट्रॉफी के लिए स्क्वॉड की घोषणा पहले ही हो चुकी है। जिसमे रोहित शर्मा ही भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। बता दें कि जब रोहित शर्मा ने T20 क्रिकेट से संन्यास लिया था तब सभी कयास लगा रहे थे कि उनकी जगह हार्दिक पांड्या को T20 क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया जाएगा लेकिन नए कोच गौतम गंभीर ने टीम मैनेजमेंट के साथ मिलकर सूर्यकुमार यादव को T20 क्रिकेट टीम की कमान सौंप दी थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग में से एक है, जहां हर साल नई-नई कहानियां बनती हैं।...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...

13 साल बाद खत्म हुआ सांसों से संघर्ष, Harish Rana का निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के रहने वाले Harish Rana...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵