नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । इंग्लैंड के खिलाफ एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के तहत पांच मैचों की टेस्ट सीरिज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले में खेले गए मैच में इंग्लैंड ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया। यह मैच शुरू से अंत तक काफी रोमांचक रहा। टीम इंडिया के उप-कप्तान ऋषभ पंत के बल्ले से इस टेस्ट में शानदार रन आए। इस मुकाबले में बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज पंत ने दोनों पारियों में शतक बनाए। उन्होंने अपनी टीम को खेल में बनाए रखने का भरपूर प्रयास किया।
ऋषभ पंत का शतक है अनलकी
पंत ने इस मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने दोनों पारियों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक बनाए। पहली पारी में उन्होंने 134 रन बनाए दूसरी पारी में 118 रन बनाए। उन्होंने इंग्लैंड में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। लेकिन, उनकी यह शानदार बल्लेबाजी भारत को जीत दिलाने में असफल रही।
इंग्लैंड ने चौथी पारी में 371 रनों का लक्ष्य आसानी से जीत हासिल कर ली। इस हार से उप-कप्तान पंत नाखुश है, इस मुकाबले में उन्होंने अपनी तरफ से हर कोशिश पूरी की, लेकिन टीम इंडिया को जीत दिलाने में नाकाम रहे।
विदेशी धरती पर पंत के शतक
ऐसे में पंत के विदेशी शतकों की बात करें तो, उनका पहला शतक 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में आया था। उस मैच में भारत हार गया था। 2019 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में नाबाद 159 रन बनाए थे, जिससे भारत ने मैच ड्रॉ करा लिया था।
2022 में उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूलैंड्स में और इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में शतक ठोका था, लेकिन दोनों मैचों में भारत को हार मिली थी। 2025 में हेडिंग्ले में भी उन्होंने दोनों पारियों में शतक लगाए, लेकिन भारत मैच हार गया। ऐसे में इन आंकड़ों से पता चलता है कि पंत ने विदेशी धरती पर कई शानदार पारियां खेली हैं, लेकिन उनकी टीम को जीत नहीं मिल पाई है।
पंत ने बनाए कई रिकॉर्ड
बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज पंत ने दोनों पारियों में शतक बनाए। उन्होंने अपनी टीम को खेल में बनाए रखने की भरपूर प्रयास किया। दौरान पंत ने दो शानदार पारियां खेलीं। उन्होंने टेस्ट की दोनों पारियों में शतक बनाने वाले बल्लेबाजों की खास लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया। पंत ने 134 रन बनाए और 75 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए अपना सातवां टेस्ट शतक पूरा किया। यह उनका पांचवां विदेशी शतक था।
इसके बाद उन्होंने चौथे दिन दूसरी पारी में भी शतक बनाया। उन्होंने एक और रिकॉर्ड बनाया। वह इंग्लैंड में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले विदेशी बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 9 छक्के लगाए, जिसमें 3 छक्के दूसरी पारी में और 6 छक्के पहली पारी में शामिल थे।





