back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रियो ओलंपिक बैडमिंटन चैंपियन मारिन चोटिल, टोक्यो ओलंपिक में नहीं खेलेंगी

मैड्रिड, 1 जून (आईएएनएस)। 2016 में रियो डी जनेरियो में हुए ओलंपिक खेलों में महिला एकल बैडमिंटन स्वर्ण पदक विजेता स्पेन की कैरोलिना मारिन ने मंगलवार को कहा कि वह चोट के कारण अगले महीने होने वाले टोक्यो में अपने खिताब का बचाव नहीं कर पाएंगी। 27 वर्षीय मारिन ने कहा कि उनका घुटना बुरी तरह चोटिल हो गया है और इस चोट से उबरने के लिए उन्हें सर्जरी की आवश्यकता होगी। मारिन ने रियो में भारत की पीवी सिंधु को हराकर स्वर्ण जीता था। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कैरोलिना, जिसने तीन बार विश्व चैंपियनशिप भी जीती है और वर्तमान में दुनिया में रैकिंग में चौथे स्थान पर है, को शुक्रवार को प्रैक्टिस के दौरान चोट लग गई। कैरोलिना ने अपने सोशल साइट्स पर पोस्ट किया, सप्ताहांत में किए गए परीक्षणों और डॉक्टरों के परामर्श के बाद, यह पुष्टि हुई है कि मेरे बाएं घुटने में बुरी चोट आई है। मुझे इस सप्ताह सर्जरी करानी होगी । उ मारिन ने साल की शुरूआत थाईलैंड में दो सुपर 1000 जीता था। इसके बाद वह स्विट्जरलैंड में सुपर 300 और कीव में यूरोपीय चैंपियनशिप में भी जीत हासिल करने में सफल रही थीं। इस लिहाज से वह टोक्यो में पदक के लिए स्पेन की सबसे बड़ी दावेदार थीं। –आईएएनएस जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

मरमेड थीम में सजी मालती की बर्थडे पार्टी, प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की शानदार तस्वीरें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा और सिंगर निक जोनस की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस ने...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵