नई दिल्ली,11मार्च (हि. स.)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले संस्करण से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज फिन एलेन को टीम में शामिल किया है। एलेन को जोश फिलिप की जगह टीम में शामिल किया गया है। आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश फिलिप ने निजी कारणों का हवाला देते हुए आईपीएल 2021 से अपना नाम वापस ले लिया है। फिलिप, जिन्होंने 2020 में अपनी शुरुआत की थी, ने आरसीबी के लिए पाँच मैच खेले हैं और 78 रन बनाए हैं। उनके प्रतिस्थापन फिन ने न्यूजीलैंड के लिए 12 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं और तीन अर्धशतक बनाए हैं। फिन का जोश फिलिप के बराबर 20 लाख रुपये का आधार मूल्य था। इस साल यह फिन पहला आईपीएल सीजन होगा। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील




