back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पंजाब किंग्स और बल्लेबाज पूरन कोरोना पीड़ितों की मदद करेंगे

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल की टीम पंजाब किंग्स और उनके बल्लेबाज निकोलस पूरन ने भारत में जारी कोरोना से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए अपने अपने स्तर पर मदद करने का फैसला किया है। पंजाब किंग्स और पूरन ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। पंजाब किंग्स ने ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने के लिए एक एनजीओ को अपनी तरफ से डोनेशन देने का फैसला लिया है। पंजाब किंग्स ने ट्वीट करते हुए कहा, भारत में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए हम भी मदद कर रहे हैं। पंजाब किंग्स टीम ने यह प्रण लिया है कि, वो राउंड टेबल इंडिया के साथ मिलकर कोरोना पीड़ितों को ऑक्सीजन देने वाली मशीन उपलब्ध कराएगी। हम साथ में लोगों से भी अपील करते है कि इस मुहिम में वो हमारा साथ दें और मदद के लिए आगे आएं, क्योंकि साथ मिलकर ही हम सब इस लड़ाई को लड़ सकते है। पंजाब किंग्स ने आगे कहा, ज्यादा जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नजर बनाये रखिये कि हम किस प्रकार सभी की मदद करेंगे। टीम के अलावा उनके बल्लेबाज पूरन ने भी अपने स्तर पर दान देने का फैसला किया है। पूरन ने कहा है कि भारत में लोगों को महामारी से लड़ने में मदद करने के लिए अपने आईपीएल वेतन का एक हिस्सा दान करने का फैसला किया है। पूरन ने ट्विटर लिखा, अभी भी कई अन्य देश इस महामारी से जूझ रहा हैं। भारत में अभी इसकी स्थिति बहुत गंभीर है। मैं इस विकट स्थिति में जागरूकता और वित्तीय सहायता देने के लिए अपनी भूमिका निभाऊंगा। इससे पहले, राजस्थान रॉयल्स ने 7.5 करोड़ रुपए, तो दिल्ली कैपिटल्स ने एनसीआर स्थित दो फाउंडेशन को 1.5 करोड़ रुपए दान देने का फैसला किया था। टीमों के अलावा कई खिलाड़ी भी मदद के लिए आगे आ चुके हैं, जिसमें भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, पैट कमिंस, ब्रेट ली, श्रीवत्स गोस्वामी और शेल्डन जैक्सन जैसे खिलाड़ी शामिल है। –आईएएनएस ईजेडए/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

मनरेगा में किए बदलाव के खिलाफ पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव पेश, बताया दलित और गरीब विरोधी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पंजाब विधानसभा में मनरेगा (MNREGA) में किए गए बदलावों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। 30 दिसंबर को बुलाए गए...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵