back to top
32.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पृथ्वी शॉ को अस्पताल से मिली छुट्टी

मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह टाइफाइड से ठीक होने के बाद होटल वापस आ गए हैं। फ्रेंचाइजी ने रविवार को यह जानकारी दी। फ्रेंचाइजी ने यह नहीं बताया कि आईपीएल 2022 में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेविड वार्नर के साथ शेष दो लीग मैच खेलेंगे या नहीं। ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स सोमवार को पंजाब किंग्स से खेलेगी, जिसके बाद 21 मई को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी आईपीएल 2022 लीग मैच होगा। टीम वर्तमान में 12 अंकों के साथ आईपीएल अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है और प्लेऑफ की दौड़ में शामिल है। रविवार सुबह डीसी के बयान में कहा गया, दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जहां उनका इलाज टाइफाइड के लिए किया जा रहा था। शॉ होटल में वापस आ गए हैं, जहां वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं। हाल ही में, दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच शेन वॉटसन ने संकेत दिया था कि युवा खिलाड़ी के टीम के शेष मैचों में शामिल होने की संभावना नहीं है। शॉ ने 1 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ डीसी के आखिरी तीन लीग मैचों में भाग नहीं लिया। 8 मई को शॉ की एक इंस्टाग्राम कहानी से पता चला है कि सलामी बल्लेबाज को बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नौ मैचों में शॉ ने 28.78 की औसत और 159.87 के स्ट्राइक रेट से 259 रन बनाए हैं जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। वाटसन ने कहा, अब तक उनका यहां न होना टीम के लिए क्षति है। उम्मीद है वह जल्द ही टीम में वापसी करेंगे। –आईएएनएस एचएमए/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

CBSE का बड़ा फैसला: कक्षा 6 से तीसरी भाषा अनिवार्य, स्कूलों को तुरंत लागू करने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

Sonarpur South Seat: BJP vs TMC में कांटे की टक्कर, किसके हाथ आएगी जीत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे...

2026-27 में बॉक्स ऑफिस पर Mythological Movies का मेला? Ramayana के अलावा रिलीज होगी ये फिल्में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

Political Kissa: लालू के साथी, फिर उनके विरोधी- जानिए नीतीश कुमार का पूरा राजनीतिक किस्सा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में Nitish Kumar...

Justice Yashwant Verma Resign: कैश कांड में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, महाभियोग की प्रक्रिया के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा...

Pawan Khera Bail: Telangana High Court से मिली अग्रिम जमानत, Himanta Biswa Sarma की पत्नी की FIR का मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को बड़ी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵