back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अधिक उम्मीदों का दबाव शुभमन पर भारी पड़ रहा है : गावस्कर

मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि युवा बल्लेबाज शुभमन गिल पर अधिक उम्मीदों का दबाव भारी पड़ रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज शुभमन आईपीएल 2021 के सीजन में अपना प्रभाव दिखाने में नाकाम रहे थे। हालांकि आईपीएल के इस संस्करण को कोरोना के कारण बीच में ही स्थगित कर दिया गया है। शुभमन ने आईपीएल के पिछले सीजन के 14 मैचों में 440 रन बनाए थे लेकिन वह कोरोना से बाधित इस सीजन के सात मुकाबलों में कुछ खास नहीं कर सके थे। हालांकि यह टूर्नामेंट बीच में ही स्थगित किया गया था। गावस्कर ने कहा, शुभमन के लिए मैंने जो महसूस किया है वो यह कि अचानक उन पर उम्मीदों का काफी दबाव आ गया है। इससे पहले वह अलग थे। वह युवा हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया में उनके प्रदर्शन के बाद उनपर स्कोर करने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। हो सकता है कि यही उम्मीदों का दबाव उन पर भारी पड़ रहा है। उन्होंने कहा, शुभमन को रिलेक्स करने की जरूरत है। वह 21 साल के बच्चे हैं। कई बार असफलता मिलती है और उन्हें इससे सीख लेने की जरूरत है। उन्हें ओपन आकर खुलकर खेलना है वो भी बिना किसी उम्मीदों के। अगर वह अपना प्राकृतिक खेल खेलते हैं तो रन अपने आप बनेंगे। शुभमन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 20 सदस्यीय भारतीय टीम का हिस्सा हैं। — आईएएनएस एसकेबी/जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵