नई दिल्ली / रफ्तार डेस्क । वृंदावन धाम के प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद जी महाराज को सुनने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए सैकड़ों लोग उत्सुक रहते हैं। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी प्रेमानंद जी से काफी प्रभावित है। दोनों सपरिवार प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन करने वृंदावन धाम भी पहुंचे थे। दरअसल, प्रेमानंद महाराज जीवन की समस्याओं को लेकर बेहद प्रैक्टिकल अप्रोच रखते हैं, वो दूसरे बाबाओं की तरह ऊटपटांग टोटके नहीं बताते बल्कि खुद में वैचारिक बदलाव लाने पर जोर देते हैं। इस वजह से ज्यादातर लोग उन्हें सुनना पसंद करते हैं।
दरअसल, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों काफी विनम्र जीवनशैली के लिए पहचाने जाते हैं। बीते कुछ साल से यह जोड़ा आध्यात्मिकता की शरण में जा चुका है। पति-पत्नि दोनों अपने बच्चों वामिका और अकाय के साथ वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन करने पहुंचे चुके हैं।
बीते दिनों जब चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ विराट ने शतक लगाया तो सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज का पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, विराट कोहली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन नहीं करने के बाद महाराज जी से मिले थे। जिसके बाद अगली ही सीरीज में विराट ने शतक बनाया। ऐसे में सभी के मन में एक सवाल उठ रहा है कि क्या विराट कोहली प्रेमानंद महाराज को अपना गुरु मान चुके हैं।
प्रेमानंद महाराज एक प्रसिद्ध संत हैं। जिनके प्रवचन का लोगों के जीवन पर काफी प्रभाव पड़ रहा है। लोग उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं और उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारने की कोशिश करते हैं। विराट और अनुष्का ने भी अपनी आध्यात्मिक यात्रा को बहुत गंभीरता से लिया है और प्रेमानंद महाराज से मार्गदर्शन प्राप्त कर रहे हैं। अपने व्यस्त शेड्यूल और हाई प्रेशर वाली जिदंगी के बीच आध्यात्मिक ज्ञान और आंतरिक शांति की तलाश करते हैं। उनका मानना है कि प्रेमानंद जी की शिक्षाएं उन्हें काफी सकारात्मक प्रभाव दे रही है।
विराट और अनुष्का अपने और परिवार की भलाई और करियर में सफलता के लिए प्रेमानंद जी से आशीर्वाद लेने के लिए जाते हैं। दोनों आध्यात्मिक और भक्ति की ओर बढ़ रहे हैं। इसकी एक झलक तब दिखाई दी जब अनुष्का ने महाराज जी से “प्रेम-भक्ति” (दिव्य प्रेम) चाहने की बात कही। तब महाराज ने उनकी सांसारिक उपलब्धियों के बावजूद आध्यात्म अपनाने को लेकर उनकी तारीफ की।




