back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रधानमंत्री मोदी, बिंद्रा और सहवाग ने पैरा निशानेबाजों की सराहना की

नई दिल्ली, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओलंपिक में व्यक्गित वर्ग में पहली बार स्वर्ण पदक जीतने वाले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने पैरा निशानेबाजों मनीष नरवाल और सिंहराज को टोक्यो पैरालंपिक के पी4 मिक्सड 50 मीटर पिस्टल एसएच1 में क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक जीतने पर अपनी शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, टोक्यो पैरालंपिक में पदक लाने का सिलसिला जारी है। युवा और शानदार प्रतिभावान मनीष नरवाल की शानदार उपलब्धि। उनका स्वर्ण पदक जीतना भारतीय खेलों के लिए एक विशेष क्षण है। उन्हें बधाई और आने वाले समय के लिए शुभकामनाएं। सिंहराज के लिए मोदी ने कहा, सिंहराज ने एक बार फिर कमाल किया। उन्होंने एक और पदक अपने नाम किया और इस बार उन्होंने मिक्सड 50 मीटर पिस्टल एसएच1 में पदक जीता। उनकी उपलब्धि के कारण भारत को जश्न मनाने का मौका मिला। सिंहराज को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं। 2008 बीजिंग ओलंपिक में 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक लाने वाले बिंद्रा ने ट्वीट कर कहा, एक राष्ट्र के रूप में हम अपनी पैरालंपिक टीम और चैंपियन को सबसे बड़ा उपहार दे सकते हैं। इस क्षण का उपयोग हमारे देश में दिव्यांग लोगों को और अधिक समावेशी बनाने के तरीके के रूप में करना है। यह खेल की शक्ति पर लाभकारी प्रभाव डालने वाला होगा। उन्होंने कहा, भारत के दो पदक। यह सपनों के समान है। मनीष ने पैरालंपिक में रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण और सिंघराज ने टोक्यो में अपना दूसरा पदक जीता। दोनों को बहुत बधाई। हमें आप पर गर्व है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर कहा, दो भारतीयों को स्वर्ण और रजत दोनों जीतते हुए देखना कितना अद्भुत क्षण है। 19 साल के मनीष ने स्वर्ण और सिंहराज को रजत मिला। कुल 15 पदक आए है। भारतीय टीम ने पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन किया है। –आईएएनएस एसकेबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

Purple Cap Winners: गेंदबाजों की बादशाहत का प्रतीक, जानिए किन भारतीयों ने मचाया धमाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जहां...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵