नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय पैरालम्पिक समिति (पीसीआई) की अध्यक्ष दीपा मलिक और उप प्रमुख डी मिशन अरहान बगाती पैरालम्पिक खेलों के शुरू होने से पहले गुरूवार को टोक्यो पहुंच गए। दीपा ने ट्वीट कर लिखा, आराम से चेक इन किया और कोविड प्रोटोकॉल के तहत सब हुआ। एयरपोर्ट पर कई बूथ और स्वंयसेवी सहायता करने के लिए है। अरहान ने वीडियो शेयर कर ट्वीट किया, अगला पड़ाव पैरालम्पिक विलेज। दीपा और उप प्रमुख डी मिशन के साथ पीसीआई के संस्थापक सदस्य जे. चंद्रशेखर, कोषाध्यक्ष एम. महादेवा और भारत के पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना हसमुखभाई पटेल और सोनल पटेल भी हैं। भारत की तरफ से 54 पैरा एथलीट इस इवेंट में हिस्सा लेंगे। भारत ने इस बार अपना सबसे बड़ा दल पैरालम्पिक में भेजा है। — आईएएनएस एसकेबी/आरजेएस




