back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्विस ओपन के पहले ही दौर से बाहर हुए परुपल्ली कश्यप और साइना नेहवाल

बासेल,04 मार्च (हि.स.)। भारतीय अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और परुपल्ली कश्यप स्विस ओपन के पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गए हैं। वहीं, बीसाई प्रणीत, सौरभ वर्मा और अजय जयराम टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। ओलंपिक पदक विजेता नेहवाल को 58 मिनट तक चले मुकाबले में थाइलैंड की फाइटापोर्न चियावन ने 16-21, 21-17, 21-23 से शिकस्त दी। जबकि नेहवाल के पति कश्यप सीधे गेमों में स्पेन के पाब्लो अबियान से 15-21, 10-21 से हार गए। प्रणीत ने प्रतियोगिता के पहले दौर में 34 मिनट तक मुकाबले में इजरायल के मिशा ज़िल्बरमैन को 21-11,21-14 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। वहीं, वर्मा ने स्विट्जरलैंड के क्रिश्चियन कीर्मायर के खिलाफ 21-19 21-18 से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। वह अगले दौर में थाईलैंड के कुनलवुत विट्यडसन का सामना करेंगे। अजय जयराम ने थाईलैंड के सित्तिकोम थम्मासीन को 21-12 21-13 से हराकर अंतिम 16 में प्रवेश किया जहां उनका सामना डेनमार्क के तीसरे वरीय रासमस गेम्के से होगा। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 8वें दिन भी फिल्म ने दिखाया जलवा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵