back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Asia Cup फाइनल से पहले पाकिस्तान का ड्रामा जारी, हारिस रऊफ पर लगे जुर्माने का PCB चीफ करेंगे भुगतान

पाकिस्तान के खिलाड़ियों हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान के खिलाफ BCCI ने शिकायत दर्ज कराई थी।हारिस पर तो ICC ने 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया जबकि फरहान को चेतावनी दी गई।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । एशिया कप 2025 में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम खेल से ज्यादा अपने विवादों और अन्य कारणों के चलते सुर्खियों में है। बावजूद इसके, टीम कई मुश्किलों के बावजूद फाइनल तक पहुँचने में सफल रही है। एशिया कप के इतिहास में बीते कई दशक के बाद भारत-पाकिस्‍तान टीम आमने-सामने हो रही है। 

अब खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान का सामना 28 सितंबर (रविवार) को भारत से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। मौजूदा टूर्नामेंट में भारत ने पाकिस्तान को दोनों मैचों में हराया है, और फाइनल में भी टीम पाकिस्तान को सबक सिखाने की कोशिश करेगी।

फाइनल से पहले पाकिस्तानी टीम का ड्रामा शुरू हो चुका है। पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के खिलाफ ICC में शिकायत दर्ज कराई। अब खबर है कि PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने तेज़ गेंदबाज हारिस रऊफ पर लगे जुर्माने को व्यक्तिगत रूप से चुकाने का निर्णय लिया है। यह जानकारी पाकिस्तानी चैनल समा टीवी ने दी।

क्‍या सच में मोहसिन नकवी चुकाएंगे जुर्माना?

तकनीकी रूप से, आईसीसी द्वारा लगाया गया जुर्माना सीधे खिलाड़ी की मैच फीस से कटता है। यानी जो राशि कटती है, वह सीधे हारिस रऊफ की मैच फीस से घटती है। भले ही मोहसिन नकवी इसे व्यक्तिगत रूप से चुकाना चाहें, आईसीसी के रिकॉर्ड में यह जुर्माना रऊफ की ही मैच फीस से कटेगा। यह कदम केवल समर्थन और प्रतीकात्मक सहारा देने जैसा माना जा सकता है।

हारिस रऊफ पर कितना लगा जुर्माना  

पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज हारिस रऊफ को आईसीसी ने गाली-गलौज और अनुशासनहीन व्यवहार के लिए उनकी मैच फीस का 30% जुर्माना लगाया था। रऊफ ने भारत के खिलाफ सुपर-चार मुकाबले में आपत्तिजनक इशारे किए थे और भारतीय खिलाड़ियों के साथ भिड़ंत भी हुई थी।

BCCI ने ICC में की शिकायत

इसी मैच में पाकिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक जड़ने के बाद ‘गन सेलिब्रेशन’ किया था, जिसके लिए उन्हें आईसीसी ने चेतावनी दी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान के इस व्यवहार को अनुचित मानते हुए आईसीसी में शिकायत दर्ज कराई थी।

सूर्यकुमार यादव पर भी एक्शन

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप-स्टेज में मिली जीत भारत के सशस्त्र बलों को समर्पित की थी। इसे पीसीबी ने राजनीति से प्रेरित बयान माना। आईसीसी ने कप्तान सूर्या को आचार संहिता उल्लंघन का दोषी पाया और उन पर मैच फीस का 30% जुर्माना लगाया।

एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान के दोनों मैचों ने खेल, राजनीति और भावनाओं का अनोखा मिश्रण उजागर किया। इन मैचों में टीमों और प्रशंसकों की भावनाएं चरम पर थीं। क्रिकेट केवल खेल नहीं, बल्कि इसमें राष्ट्रीय गौरव और भावनाओं का संगम देखने को मिलता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 का शेड्यूल दो चरणों में हो सकता है घोषित, BCCI जल्द लेगी फैसला, जानिए क्‍या है वजह?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । आगामी आईपीएल 2026 का शेड्यूल इस बार खास तरीके से घोषित किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल,...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...