back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PAK vs BAN: 15 रुपये में भी नहीं बिक रही मैच की टिकट, कंगाल PCB अब दर्शकों को मुफ्त में देगा एंट्री

पाकिस्तान आए दिन सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होता ही रहता है। PCB ने बांग्लादेश के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट मैच के आखिरी दो दिन फ्री एंट्री का ऐलान करके खुद को हंसी का का पात्र बना दिया।

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के क्षेत्र में भारत से बराबरी का दावा करने वाले पाकिस्तान का आज ये टाइम आ गया है कि लोगों को स्टेडियम में बुलाने के लिए फ्री एंट्री का ऐलान करना पड़ रहा है। दरअसल, बांग्लादेश के खिलाफ चल रहे टेस्ट मैच में दर्शकों की गैरमौजूदगी ने PCB के चेहरे की हवाइयां उड़ा दी हैं। 50 पाकिस्तानी रुपयों (15 भारतीय रुपये) में भी टिकट न बिक पाने की वजह से पीसीबी को पहले मैच के आखिरी दो दिन फ्री एंट्री का ऐलान करना पड़ा है। इस खबर के सामने आते ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

पीसीबी ने क्या ऐलान किया?

पीसीबी ने ऐलान करते हुए बताया कि- ‘टेस्ट मैच के प्रति बढ़ती उदासीनता के कारण पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी दो मैच में फ्री एंट्री का ऐलान किया है। हालांकि फ्री एंट्री केवल मूल CNIC या B-Form के जरिए ही होगी। वीआईपी बॉक्स में एंट्री केवल परिवारों के लिए आरक्षित की गई है। जबकि फ्री एंट्री पॉलिसी पीसीबी गैलरी या प्लेटिनम बॉक्स की सीटों पर लागू नहीं होगी। पीसीबी ने यह भी बताया कि जिन लोगों ने उन दो दिनों की टिकट खरीदी है, उन्हें उनके पैसे ऑनलाइन माध्यम से वापस रिफंड कर दिए जाएंगे।

आर्थिक कंगाली की तरफ बढ़ रहा है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की आर्थिक कंगाली का जीता जागता उदाहरण यह है कि चैंपियन ट्रॉफी के लिए जनरेटर, फ्लडलाइट और अन्य जरूरी उपकरण पाकिस्तान क्रिकेेट बोर्ड किराए पर ले रहा है। यहां तक की इन उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए टेंडर भी निकाले गए हैं। ऐसे में आर्थिक तंगी झेल रहा पीसीबी अब दिवालिया होने की कगार पर आ रहा है। पीसीबी की फ्री एंट्री पॉलिसी इस परेशानी को और बढाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

T20 World Cup: पूर्व PAK खिलाड़ियों का मजाक उड़ाने पर घिरे शादाब खान, PCB ने बयान पर लगाई फटकार

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । टी20 वर्ल्ड कप में नामीबिया को हराकर सुपर-8 में जगह बनाने के बाद पाकिस्तान टीम के शादाब खान...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...