back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘मुझे क्रिकेट खेलने का दुख’ हैदराबाद स्टेडियम से नाम हटाने पर छलका पूर्व कप्तान का दर्द, BCCI से की ये मांग

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम के स्टैंड्स से हटाने का निर्देश दिया है। इस फैसले के बाद अजहरुद्दीन भावुक नजर आए।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम से हटाया जाएगा। नॉर्थ स्टैंड से मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम हटाने के बाद वह भावुक नजर आए है। उन्‍होंने इस मामले में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को दखल देने की मांग की है। इस बीच, पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन ने कहा कि क्रिकेट खेलने का मुझे अफसोस हो रहा है। हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) के लोकपाल द्वारा उप्पल में राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम के नॉर्थ स्टैंड से उनका नाम हटाने के निर्देश दिया गया था।

मोहम्‍मद अजरुद्दीन ने क्‍या कहा?

हैदराबाद के क्रिकेट स्‍टेडियम में नॉर्थ स्टैंड से अजरुद्दीन का नाम हटाए जाने के बाद वह काफी नाराज हैं। उन्होंने HCA का यह फसला दिल तोड़ने वाला और खेल के लिए पूरी तरह से अपमानजक बताया। उन्‍होंने कहा कि यह सब सुन कर मुझे बहुत दुख होता है, लेकिन मुझे अभी क्रिकेट खेलने का अफसोस होता है। यह देखकर मन दुखी होता है कि खेल के बारे में बहुत कम या बिल्कुल भी समझ न रखने वाले लोग अब सिखाने और नेतृत्व करने की स्थिति में हैं। यह खेल के लिए पूरी तरह से अपमान और गलत है।”

LCC की याचिका पर लोकपाल का फैसला

यह विवाद तब सुर्खियों में आया जब जब लॉर्ड्स क्रिकेट क्लब (LCC ) ने याचिका दायर कर हैदराबाद क्रिकेट स्‍टेडियम के स्टैंड से अजहर का नाम हटाए जाने की मांग की थी। इस मामले में संज्ञान लेते हुए लोकपाल न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) वी. ईश्वरैया ने यह फैसला सुनाया कि स्टैंड का नाम रखना नियमों के खिलाफ था और अब अजहर के नाम से कोई टिकट भी नहीं छपेगा। अजरुद्दीन इन फैसले से भावुक नजर आए उन्‍होने बीसीसीआई को इस मामले में हस्‍तक्षेप करने की मांग की है। 

BCCI से दखल देने की मांग की

अजहरुद्दीन ने साफ तौर कहा कि वह इस फैसले के खिलाफ है। उन्‍होंने कहा कि यह मेरे साथ नाइंसाफी हो रही है और मैं इसके खिलाफ़ कानूनी कार्रवाई करुंगा। उन्होंने इस मामले में BCCI से हस्‍तक्षेप करने की मांग की और उचित कदम उठाने की अपील की है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵